लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: यूएपीए के आरोपी दो वकीलों और एक पत्रकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई से रोका

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 14:26 IST

याचिकाकर्ताओं ने गैरकानूनी गतिविधियों को परिभाषित किए जाने, गैरकानूनी गतिविधियों के लिए दंड और जमानत पर लागू प्रतिबंध से संबंधित धाराओं की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी है.

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा हिंसा मामले में दो वकीलों और एक पत्रकार पर यूएपीए लगाया गया है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाए।

नई दिल्ली:त्रिपुरा में हुए हालिया सांप्रदायिक हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपी बनाए गए दो वकीलों और एक पत्रकार को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पुलिस को उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई एनवी रमना की पीठ ने दो वकीलों मुकेश और अंसरुल हक अंसार और पत्रकार श्याम मीरा सिंह की यूएपीए के एफआईआर रद्द करने के दाखिल रिट याचिका पर यह आदेश दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश होते हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दो वकीलों ने त्रिपुरा का दौरा किया था और सांप्रदायिक हिंसा के बारे में एक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके कारण त्रिपुरा पुलिस ने यूएपीए के तहत प्राथमिकी के संबंध में पूछताछ के लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ए के तहत नोटिस जारी किया।

पीठ ने तब याचिका पर नोटिस का आदेश दिया और निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाए।

याचिकाकर्ताओं ने गैरकानूनी गतिविधियों को परिभाषित किए जाने, गैरकानूनी गतिविधियों के लिए दंड और जमानत पर लागू प्रतिबंध से संबंधित धाराओं की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी है.

नोटिस मिलने से पहले दोनों वकीलों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी की थी जिसमें त्रिपुरा हिंसा में 12 मस्जिदों के साथ मुस्लिमों की नौ दुकानों और तीन घरों पर हमले की बात कही गई थी.

हालांकि, राज्य सरकार लगातार किसी मस्जिद पर हमले से इनकार कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा है कि त्रिपुरा में किसी मस्जिद पर हमला नहीं हुआ.

टॅग्स :त्रिपुरासुप्रीम कोर्टपत्रकारPoliceUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील