लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: भाजपा के दो विधायकों ने हालिया राजनीतिक हिंसा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:17 IST

Open in App

अगरतला, 23 नवंबर निकाय चुनाव से पहले त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के दो बागी विधायकों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में हालिया राजनीतिक हिंसा ने पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है, जिससे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की शीर्ष अदालत, त्रिपुरा उच्च न्यायालय और यहां तक ​​कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निकाय चुनाव से पहले हालिया राजनीतिक हिंसा में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल के एक तृणमूल कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में सोमवार को जमानत पर रिहा किया गया, जबकि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर मारपीट की थी।

बर्मन ने कहा, ''हालिया हिंसा से पार्टी के हितों को नुकसान होगा इसलिए हमने इन सभी मामलों की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को रविवार को दी है।''

नाराज विधायकों ने इस पूरे मामले में परोक्ष रूप से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पर भी निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर