लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: भाजपा नीत माणिक सरकार में टिपरा मोथा बना हिस्सा, 2 MLA ने मंत्री पद की शपथ ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2024 12:23 IST

त्रिपुरा में टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देटिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और बृषकेतु देबबर्मा ने मंत्री पद की शपथ लीराजभवन में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाईशपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा मौजूद रहे

अगरतला:त्रिपुरा की राजधानी में टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा और सत्तारूढ़ दलों के कई नेता उपस्थित रहे। 

इससे पहले अनिमेष देबबर्मा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सदन के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को सौंपा। देबबर्मा ने कहा, ''60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। आज (बृहस्पतिवार को), टिपरा मोथा भाजपा के सहयोगी के रूप में सरकार का हिस्सा बन गई और उन्हें दो मंत्री पद दिये गए हैं।'' इन दो नयी नियुक्तियों के साथ राज्य में अब मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित 11 मंत्री हो गये हैं। 

नियमों के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। नई दिल्ली में टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 

टॅग्स :त्रिपुराTripura Assemblyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप