लाइव न्यूज़ :

अलग तिपरालैंड की मांग, भाजपा की सहयोगी 14 नवंबर को दिल्ली में करेगी विरोध प्रदर्शन

By विशाल कुमार | Updated: November 8, 2021 08:51 IST

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में दो साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में क्षेत्रीय स्वेदशी पार्टियां अलग तिपरालैंड की मांग को लेकर एकजुट होती जा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में दो साल से भी कम समय बचा है.क्षेत्रीय स्वेदशी पार्टियां तिपरालैंड की मांग को लेकर एकजुट होती जा रही हैं.पिछले महीने तिपरालैंड की मांग को लेकर साथ आए आठ दल.

नई दिल्ली:त्रिपुरा में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), विपक्षी तिपरा मोथा और कई अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर 14 नवंबर को दिल्ली में एक अलग राज्य तिपरालैंड की मांग करेगी. आईपीएफटी के मंगल देबबर्मा ने इसकी जानकारी दी.

बता दें कि, त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में दो साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में क्षेत्रीय स्वेदशी पार्टियां तिपरालैंड की मांग को लेकर एकजुट होती जा रही हैं.

पिछले महीने अगरतला में चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद कुल आठ अलग-अलग स्वदेशी संगठनों ने अलग राज्य की अपनी मांगों और अन्य मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए एक संयुक्त आंदोलन समिति का गठन करने का फैसला किया था.

आईपीएफटी का गठन 1997 में हुआ था, लेकिन 2001 में निष्क्रिय हो गया था. बाद में पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष एनसी देबबर्मा ने 2009 में तिपरालैंड की अलग राज्य की मांग को मुख्य एजेंडा के रूप में रखते हुए इसे पुनर्जीवित किया.

साल 2018 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हुए इसने दो दशक से सत्ता में काबिज वामदलों की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया. 60 सदस्यों वाले विधानसभा में आईपीएफटी के आठ विधायक हैं.

वहीं, साल 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शाही वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने इस साल अपनी पार्टी तिपरा मोथा बनाई.

टॅग्स :त्रिपुराBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट