लाइव न्यूज़ :

Tripura Cabinet Expansion: त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2025 14:27 IST

Tripura Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देTripura Cabinet Expansion:  टीएमपी के दो मंत्री और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक सदस्य है।Tripura Cabinet Expansion: 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि एक पद अब भी रिक्त था।Tripura Cabinet Expansion: दो विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

Tripura Cabinet Expansion: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के 44 वर्षीय विधायक को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई। नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई।

मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक मंत्री हैं।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पर लौटने के बाद साहा मुख्यमंत्री बने थे।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के उनकी सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के दो विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी। इस 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 9 सदस्य हैं।

टॅग्स :त्रिपुराBJPमाणिक साहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?