लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: कल भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

By विशाल कुमार | Updated: February 8, 2022 11:36 IST

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन शायद वे तकनीकी कारणों से कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं। पार्टी से सभी का मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों विधायकों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं।बर्मन ने कहा कि मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

अगरतला: बीते सोमवार को विधानसभा और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों विधायकों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन शायद वे तकनीकी कारणों से कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं। पार्टी से सभी का मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के आलोचक समझे जाने वाले रॉय बर्मन ने सोमवार को कहा था कि मैं त्यागपत्र देने के बाद कार्यमुक्त हो चुका हूं क्योंकि भाजपा नीत सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रही है। त्रिपुरा में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है और किसी को बोलने की अनुमति नहीं है।

दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है। वहीं, भाजपा की त्रिपुरा इकाई ने बिप्लब देब सरकार पर किसी भी तरह का खतरा होने की अटकलों को खारिज किया है।

टॅग्स :त्रिपुराBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो