लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सहित कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम, वोटिंग आज

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2018 01:42 IST

राज्य में अब तक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखा गया है लेकिन इस बार बीजेपी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेशी की है।

Open in App

अगरतला, 18 फरवरी: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर एक आने-जाने वाले नागरिक पर नजर रखी जा रही है। वोटिंग को देखेते हुए प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं।  वहीं, चुनाव से पहले सभी पार्टियों से वोटरों को लुभाने के लिए पूरा जोर दिखाया है। राज्य में अब तक कुछ खास कमाल ना कर पाने वाली बीजेपी इस बार अपना 25 साल का वनवास खत्म करने के लिए पूरा दम दिखा रही है। त्रिपुरा चुनाव के लिए सभी पार्टियों  ने जमकर प्रचार भी किए हैं। अब यहां का चुनाव का प्रचार थम गया है। 

आपको बता दें राहुल गांधी चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही वे रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम पहुंचें थे, जहां वे एक चुनाव सभा को संबोधित किया। हालांकि भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया। इस राज्य में 60 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में यहां अभी लेफ्ट की सरकार है। साल 1998 से राज्य में माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं।

राज्य में अब तक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखा गया है, जबकि राज्य के सीएम माणिक सरकार ने भी कहा कि 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला माकपा और भाजपा के बीच होने जा रहा है। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पहले ही सरकार बना चुकी है। 

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए