त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सहित कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम, वोटिंग आज

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 18, 2018 01:42 IST2018-02-17T20:31:06+5:302018-02-18T01:42:39+5:30

राज्य में अब तक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखा गया है लेकिन इस बार बीजेपी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेशी की है।

tripura assembly polls 2018 Security beefed up near Indo Bangladesh border | त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सहित कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम, वोटिंग आज

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सहित कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम, वोटिंग आज

अगरतला, 18 फरवरी: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर एक आने-जाने वाले नागरिक पर नजर रखी जा रही है। वोटिंग को देखेते हुए प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं।  



वहीं, चुनाव से पहले सभी पार्टियों से वोटरों को लुभाने के लिए पूरा जोर दिखाया है। राज्य में अब तक कुछ खास कमाल ना कर पाने वाली बीजेपी इस बार अपना 25 साल का वनवास खत्म करने के लिए पूरा दम दिखा रही है। त्रिपुरा चुनाव के लिए सभी पार्टियों  ने जमकर प्रचार भी किए हैं। अब यहां का चुनाव का प्रचार थम गया है। 

आपको बता दें राहुल गांधी चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही वे रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम पहुंचें थे, जहां वे एक चुनाव सभा को संबोधित किया। हालांकि भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया। इस राज्य में 60 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में यहां अभी लेफ्ट की सरकार है। साल 1998 से राज्य में माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं।

राज्य में अब तक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखा गया है, जबकि राज्य के सीएम माणिक सरकार ने भी कहा कि 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला माकपा और भाजपा के बीच होने जा रहा है। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पहले ही सरकार बना चुकी है। 

Web Title: tripura assembly polls 2018 Security beefed up near Indo Bangladesh border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे