लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023ः माकपा और कांग्रेस में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा से टक्कर, सीएम साहा ने कहा-‘अपवित्र’ गठजोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 22:18 IST

Tripura Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के गठबंधन को शनिवार को ‘अपवित्र’ गठजोड़ करार देते हुए कहा कि जनता दोनों दलों के गठबंधन को मुहंतोड़ जवाब देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि वे आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।दोनों दलों के नेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।अजय कुमार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के बीच शुक्रवार शाम को हुई बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की गई।

अगरतलाः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने घोषणा की कि दोनों दल त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव अजय कुमार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के बीच शाम को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई। माकपा के राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे।

कुमार ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ रणनीति तैयार करने तथा सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस का एक दल माकपा के राज्य सचिव के साथ विचार विमर्श करेगा। हम विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे।’’ वहीं,चौधरी ने कहा ,‘‘ लोग भाजपा के शासन को समाप्त करना चाहते हैं ऐसे में लोगों की इच्छाओं को सम्मान देते हुए हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के गठबंधन को शनिवार को ‘अपवित्र’ गठजोड़ करार देते हुए कहा कि जनता दोनों दलों के गठबंधन को मुहंतोड़ जवाब देगी। माकपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि वे आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

साहा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में "अस्तित्व के लिए" एक दूसरे के साथ गठबंधन किया, जहां दोनों दलों को कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। मुख्यमंत्री ने एक सरकारी कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, “बीती रात माकपा और कांग्रेस के बीच जो घटनाक्रम हुआ, उसे देखना अजीब था और दोनों दलों के नेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।”

उन्होंने कहा, “माकपा ने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया था और अब दोनों दलों के नेता अस्तित्व के लिए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं।” कांग्रेस महासचिव अजय कुमार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के बीच शुक्रवार शाम को हुई बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की गई।

माकपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे। यह घोषणा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव है। दरअसल, माकपा-नीत वाम मोर्चे के राज्य पर 25 साल के शासन के दौरान कांग्रेस त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी पार्टी हुआ करती थी। भाजपा ने 2018 में वाम मोर्चे की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

साहा ने यह भी कहा, “यह एक अपवित्र गठबंधन है... लोग माकपा और कांग्रेस के बीच के अनकहे समझौते को जानते हैं। वे उन्हें चुनाव में करारा जवाब देंगे।” त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर इस साल चुनाव होने हैं। उन्होंने त्रिपुरा में भोजन, आश्रय और आजीविका की कमी के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में हो रहे चौतरफा विकास को विपक्षी दल नहीं देख पा रहे हैं।

साहा ने कहा, "त्रिपुरा में शांति, समृद्धि और विकास देखने के लिए उन्हें तुरंत ‘मोतियाबिंद’ की सर्जरी कराने की जरूरत है।" पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए माकपा और कांग्रेस के बीच गठजोड़ की आलोचना की।

अब राज्यसभा सदस्य देब ने कहा, “कल रात हमने जो देखा उससे पुष्टि होती है कि माकपा के कांग्रेस के साथ अच्छे संबंध हैं। वामपंथी दल 25 साल तक राज्य पर इसलिए शासन कर सका, क्योंकि कांग्रेस और माकपा के बीच मौन समझौता था।”

टॅग्स :Tripura Assemblyकांग्रेसमाणिक साहाManik Saha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी