लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक की पीड़िता सायरा बानो ने कहा- कोई भी पार्टी न करे विरोध, शाह बानो वाली गलती नहीं दोहराएं

By भाषा | Updated: January 6, 2019 14:49 IST

संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में तीन तलाक को रोकने के मकसद से लाया गया ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ लोकसभा में पारित हो गया और अब इसे राज्यसभा में चर्चा एवं मंजूरी के लिए पेश किए जाने की तैयारी है।

Open in App

संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में तीन तलाक को रोकने के मकसद से लाया गया ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ लोकसभा में पारित हो गया और अब इसे राज्यसभा में चर्चा एवं मंजूरी के लिए पेश किए जाने की तैयारी है। इस विधेयक की पृष्ठभूमि में तीन तलाक की पीड़िता और उच्चतम न्यायालय में चले मामले में याचिकाकर्ता रहीं सायरा बानो से, पेश हैं ‘भाषा’ एजेंसी के पांच सवाल और उनके जवाब :

सवाल: विधेयक लोकसभा में पारित हो गया और राज्यसभा में पारित होना है। क्या आप सहमत हैं?

जवाब: मुझे सिर्फ यही कहना है कि कोई भी पार्टी इसका विरोध न करे क्योंकि यह इंसानी मामला है, महिलाओं के अधिकार का मामला है। उन्हें इस सामाजिक कुप्रथा को दूर करने में मदद करनी चाहिए। शाह बानो वाली गलती अब नहीं दोहराई जाए।

सवाल: कुछ विपक्षी दल इसमें सजा के प्रावधान को लेकर विरोध कर रहे हैं । क्या यह प्रावधान रहना चाहिए ?

जवाब: सजा का प्रावधान रहना चाहिए। इससे डर पैदा होगा। लोगों को लगेगा कि अगर तीन तलाक दिया तो सजा हो सकती है। इससे तीन तलाक के मामलों में कमी आएगी। कुछ लोग सुलह की गुंजाइश की बात कर रहे हैं। लेकिन मेरा यह कहना है जब लोग डरेंगे और ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, तो फिर सुलह और किसी चीज की नौबत ही नहीं आएगी।

सवाल: क्या आपको लगता है कि तीन तलाक विरोधी विधेयक पर राजनीति हो रही है ?

जवाब: कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। खासकर धार्मिक नेता अपना फायदा देख रहे हैं जबकि इसको सिर्फ इंसानी नजरिए से देखने की जरूरत है। हमें यह समझना होगा कि इस विधेयक के कानून बनने से आने वाली पीढ़ी को फायदा हो। यह कानून बन गया तो मुस्लिम लड़कियां खौफ में नहीं जिएंगी।

सवाल: उच्चतम न्यायालय के 2017 के फैसले के बाद आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आया है?

जवाब: मैं तो इस बुराई को भुगत चुकी हूं, इसलिए मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आ सकता। इतना जरूर हुआ कि मेरे ससुराल पक्ष वालों ने मेरे बच्चों (दो बच्चे) से मुझे मिलाना शुरू कर दिया। इस फैसले के बाद, मैं मानती हूं कि बहुत सारी महिलाओं को कुछ राहत मिली है और कानून बनने के बाद वो ज्यादा महफूज रहेंगी।

सवाल: क्या आप मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे जारी रखेंगी?

जवाब: ‘निकाह हलाला’ और बहुविवाह वाली कुप्रथा पर भी रोक लगनी चाहिए। मैं चाहूंगी कि इन पर कानूनी रूप से रोक लगे। अपने स्तर पर जो भी हो सकेगा, मैं करूंगी। मैं चाहती हूं कि सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल भी इन दो कुप्रथाओं के खिलाफ आगे आएं।

टॅग्स :तीन तलाक़लोकसभा संसद बिलराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस