लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने बिलकिस मामले में अमित शाह की चुप्पी पर खड़ा किया सवाल, कहा- 'अक्षम हैं गृहमंत्री'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 6, 2022 21:39 IST

तृणमूल नेताओं ने बिलकिस विवाद में 48 घंटो का धरना देते हुए इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला किया। मंत्री शशि पांजा ने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले में दोषियों को दी गई रिहाई किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस ने बिलकिस विवाद में दोषियों की रिहाई के लिए सीधे गृहमंत्री अमित शाह को घेरा इस विवादित मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आखिर चुप क्यों हैं, उन्हें जनता को जवाब देना होगा बिलकिस बानो को इंसाफ दिलाने के लिए तृणमूल ने कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना शुरू किया

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने 15 अगस्त को गुजरात सरकार द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को रिहा किये जाने के विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। राज्य में सत्ताधारी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की सरपस्ती में तृणमूल की महिला शाखा ने मंगलवार को बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में रिहा हुए दोषियों को दोबारा जेल भेजे जाने के लिए 48 घंटे का धरना शुरू किया।

धरना दे रहे तृणमूल नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले में दोषियों की सजा से दी गई छूट किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

ममता बनर्जी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा "बिलकिस गैंगरेप के दोषियों को रिहा कर दिया गया लेकिन इस मामले में बंगाल भाजपा ने एक शब्द नहीं कहा। हम जानते हैं भाजपा अध्यक्ष इस विवाद में कुछ नहीं कह सकते हैं, इसलिए हम इस विवादित मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सवाल कर रहे हैं, आखिर वो इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले में क्यों चुप हैं। आखिर किस तरह से सजा पाये हुए बलात्कारियों को छोड़ा गया।"

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा पर तृणमूल की महिला कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रही मंत्री शशि पांजा ने कहा, "हमने देखा है कि भाजपा नेता उन दोषियों की रिहाई का स्वागत कर रहे थे, उन्हें माला पहनाया गया, टीका भी लगाया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "गुजरात भाजपा के एक विधायक ने तो उन दोषियों की वकालत करते हुए यहां तक कह दिया कि वो बहुत 'संस्कारी' हैं। आखिर कौन से संस्कार हैं उनके पास? बलात्कारियों का समर्थन करके भाजपा समर्थक किन संस्कारों और मूल्यों की बात कर रहे हैं। ये सीधे तौर पर न केवल महिलाओं का अपमान हैं बल्कि उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। तृणमूल कांग्रेस की महिला शाखा गृहमंत्री और प्रधानमंत्री की अंतरात्मा को हिलाने के लिए धरना दे रही है।"

बिलकिस मामले के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के सामने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के दो अधिकारियों द्वारा बांग्लादेशी महिला के साथ किये रेप के मसले को उठाते हुए सवाल किया गया। तृणमूल ने पूछा कि आकिर किस तरह का वातावरण तैयार किया जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों ने 23 साल की महिला के साथ उसके पांच साल के बेटे के सामने गैंग रेप किया गया।

तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, "देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर इस तरह के निंदनीय आरोप लग रहे हैं, उसके बारे में भी केंद्रीय गृहमंत्री खामोश हैं, जबकि बीएसएफ उन्हीं के अधीन है।"

पांजा ने गृहमंत्री अमित शाह पर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, "वह देश के अक्षम गृहमंत्री हैं, वह 'पप्पू' हैं। मालूम हो कि 'पप्पू' शब्द का प्रयोग भाजपा प्रवक्ता अक्सर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उपहास उड़ाने के लिए करते हैं।

 

टॅग्स :Trinamool Congressअमित शाहनरेंद्र मोदीगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो