लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल सुष्मिता देव को संसद भेजेगी सीएम ममता बनर्जी, राज्यसभा के लिए नामांकित किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2021 17:38 IST

असम से कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। देव कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उसकी महिला शाखा की प्रमुख थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे देव 2019 के लोकसभा चुनावों में सिलचर सीट पर भाजपा के राजदीप राय से हार गई थीं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में मुलाकात की थीं।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस में शामिल पूर्व कांग्रेस नेता सुष्मिता देव को राज्यसभा सीट के लिए नामांकित किया गया है। मंगलवार को पार्टी ने ट्टीट कर जानकारी दी। 

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘हमें सुष्मिता देव को संसद के ऊपरी सदन के लिए नामांकित करके अत्यधिक खुशी हो रही है। ममता बनर्जी के महिलाओं को सशक्त करने तथा राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की दूरदृष्टि से हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक और उसकी महिला शाखा की प्रमुख रही देव पिछले महीने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें असम और त्रिपुरा में पार्टी का कामकाज देखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

पूर्व कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने पहले कहा था कि उनका तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना "बिना शर्त" है और वह पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें दी गई कोई भी जिम्मेदारी लेगी। उन्हें असम और त्रिपुरा में पार्टी के कामकाज की देखभाल का काम सौंपा गया है।

देव ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने टीएमसी में शामिल होने के लिए अपनी विचारधारा से समझौता किया है। टीएमसी में मेरा शामिल होना बिना शर्त है और ममता बनर्जी द्वारा मुझे दी गई कोई भी जिम्मेदारी मैं लूंगी।" देव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के प्रमुख थीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेसटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO