लाइव न्यूज़ :

हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खेल रही है तृणमूल कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:28 IST

Open in App

बलरामपुर/रायपुर/बेल्दा (पश्चिम बंगाल), 16 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार भगवान राम से जुड़ी किसी भी बात का ‘‘जबरन विरोध’ करके हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खेल रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भगवान राम का विरोध करने से बचने की सलाह देते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा कि अगर वह ऐसा (राम का विरोध करने से बचना) नहीं करेंगी तो जनता उन्हें सत्ता से हटा देगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बगैर इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे राज्य में भी एक सरकार थी जो भगवान राम का विरोध करती थी, अब वह कहीं नहीं है।’’

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में (भगवान) राम के जबरन विरोध की कोशिश की जा रही है... राज्य सरकार हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खेल रही है। मैं ममता दीदी से आग्रह करता हूं कि वह राम का विरोध ना करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भी राम का विरोध किया है वे सत्ता में रहने में असफल रहे हैं। जनता ने उन्हें हटा दिया है। और यह प्रत्यक्ष है कि इस राज्य में ‘जय श्री राम’ बोलने पर पाबंदी होने के कारण यह सभी की जुबान पर है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘जय श्री राम’ का उपयोग सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता नहीं करते हैं, लोग भी एक-दूसरे के साथ नमस्ते करने के लिए भी ‘जय श्री राम’ बोलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद भी अंतिम संस्कार के समय ‘राम नाम सत्य है’ बोला जाता है । राम हमारी हर सांस में हैं। राम से हमें कोई अलग नहीं कर सकता।’’

भाजपा नेता ने कहा कि भगवान राम के विरोध का तृणमूल कांग्रेस का प्रयास सफल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा केन्द्र की सत्ता में आने के बाद लोगों की मानसिकता में बदलाव लेकर आयी है, उससे पहले लोगों के एक धड़े को लगता था कि मंदिर जाने से उनकी धर्मनिरपेक्ष छवि खराब हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यही बदलाव ममता बनर्जी को भी मंदिर जाने और सार्वजनिक रूप से ‘चंडी पाठ’ करने को मजबूर कर रहे हैं।

पुरुलिया जिले के बलरामपुर में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘क्या यह बदलाव नहीं है? यह नया भारत है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान की शरण में जाना है।’’

‘चंडी पाठ’ सनातन धर्म में मंत्रोच्चार के माध्यम से माता की पूजा की सबसे पुरानी और पूर्ण प्रक्रिया है।

चुनाव के दौरान मंदिर जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब वे (राहुल) वहां गए तो पुजारी को उन्हें बैठने का उचित तरीका बताना पड़ा।’’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल करके ‘‘देश में आतंकवाद का बीज बोया गया।’’

संविधान का अनुच्छेद 370 स्वायतता के मामले में जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता था और उसे अपने निवासियों के लिए कानून बनाने का अधिकार भी देता था।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘1952 में कांग्रेस ने जबरन संविधान में अनुच्छेद 370 शामिल करके देश में आतंकवाद का बीच बोया। नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को समाप्त किया ताकि देश आगे बढ़ सके।’’

भाजपा को वादा निभाने वाली पार्टी बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उदाहरण दिया।

केन्द्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार होने के फायदे गिनाते हुए आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक पूरी हुई कई परियोजनाओं के नाम लिए।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वे केन्द्र सरकार की मदद से डबल इंजन सरकार का फायदा उठा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि महज चार साल में उत्तर प्रदेश में कम से कम 40 लाख लोगों को मताधिकार मिला है और एक करोड़ से ज्यादा लोगों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘करीब छह करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत किया गया है और पीएम-किसान के लिए दो करोड़ से ज्यादा लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल में कम से कम 30 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। उत्तर प्रदेश आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में भी ऐसा हो सकता था। कांग्रेस, माकपा ने कुछ नहीं किया, और नाहीं तृणमूल कांग्रेस ने। इसलिए लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए और तृणमूल कांग्रेस की ‘गुंडागर्दी’, ‘तोलाबाजी’ और ‘कमिशन’ संस्कृति को समाप्त करना चाहिए।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयी तो पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को सजा दिलायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वामी (विवेकानंद) रबिन्द्रनाथ (ठाकुर), श्यामा प्रसाद (मुखर्जी) की धरती है जिन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया है। लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों और ‘तोलाबाज’ की धरती बन गयी है।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ममता दीदी की सरकार के अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं। राज्य के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उनके सिर्फ 45 दिन बचे हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों... बलरामपुर (पुरुलिया जिला), रायपुर (बांकुड़ा) और बेल्दा (पश्विम मेदिनिपुर) को संबोधित किया।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। वोटों की गिनती दो मई को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत