लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत राज्य मंत्री समेत छह सदस्यों को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:17 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को सरकार के राज्य मंत्री समेत छह दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर विधानसभा में नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मौजूदा सरकार के दिवंगत राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप, सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र दिवाकर, केसर सिंह, दल बहादुर और देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के सदस्य विजय कुमार कश्यप (56) का पिछली 18 मई, लखनऊ (पश्चिम) क्षेत्र से सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव (77) और औरैया क्षेत्र से सदस्य रमेश चंद्र दिवाकर (58) का 23 अप्रैल, बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से केसर सिंह (61) का 28 अप्रैल, रायबरेली के सलोन क्षेत्र से सदस्य दल बहादुर (64) का सात मई और कासगंज के अमापुर क्षेत्र के विधानसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह (54) का 31 मई को निधन हो गया। योगी आदित्यनाथ ने सभी दिवंगत सदस्यों के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके प्रति गहरा दुख प्रकट किया। योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही कोरोना से दिवंगत सभी नागरिकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने जितने भी स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, कर्मचारी, शिक्षक और जनता की कोरोना से आकस्मिक मौत हुई उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी