लाइव न्यूज़ :

गुजरात में आदिवासी महिला की पिटाई, परिजन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:02 IST

Open in App

गुजरात के दाहोद जिले में एक अन्य परिवार में संबंध खत्म नहीं करने पर 50 वर्षीय एक आदिवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार ने डंडे से पीटा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो पीड़िता के रिश्तेदार हैं। गांव में कथित तौर पर इस घटना का एक वीडियो बनाया गया जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर पड़ी एक महिला को पीट रहा है और कुछ लोग यह सब देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद व्यक्ति उस महिला को खींच कर सड़क के किनारे लाता है और मवेशियों के बाड़े के पास छोड़ देता है। दाहोद के पुलिस अधीक्षक हितेश जोयसार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि घटना सोमवार को दाहोद जिले के फतेहपुरा तालुका अंतर्गत सगड़ापड़ा गांव में हुई थी। पीड़िता सगड़ापड़ा गांव के आदिवासी समुदाय की है। जोयसार ने कहा, “वीडियो में जो पुरुष दिख रहे हैं वे महिला के रिश्तेदार हैं और उनमें से एक उसे पीट रहा था। महिला के परिवार वालों का एक अन्य परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला ने उस परिवार के साथ संबंध खत्म नहीं किये थे जिससे उसके परिजन नाराज थे। हमने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हमले और आपराधिक त्रास देने का मामला दर्ज किया है।” पीड़िता को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए