आदिवासी नेता मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Published: December 3, 2019 06:12 AM2019-12-03T06:12:08+5:302019-12-03T06:12:08+5:30

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडावी को उपाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव दिया तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

Tribal leader Manoj Mandavi elected as Deputy Speaker of Chhattisgarh Legislative Assembly | आदिवासी नेता मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

आदिवासी नेता मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Highlights विधानसभा में आज अध्यक्ष चरणदास महंत ने मंडावी के विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की सूचना दी। उनका उपाध्यक्ष चुना जाना हम सब के लिए गौरव की बात है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बस्तर क्षेत्र से आदिवासी विधायक मनोज मंडावी को निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुन लिया गया। विधानसभा में आज अध्यक्ष चरणदास महंत ने मंडावी के विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की सूचना दी। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडावी को उपाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव दिया तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसके साथ ही विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़:जे: के विधायक धर्मजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी के विधायक केशव चंद्रा तथा राज्य शासन के मंत्रियों और अन्य विधायकों ने मनोज मंडावी को उपाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव दिया।

राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक मनोज मंडावी बस्तर क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेताओं में से एक हैं। 55 वर्षीय मंडावी वर्ष 2000 से 2003 के मध्य अजीत जोगी मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहे हैं। मंडावी के निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी और कहा कि मंडावी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और वह तीन बार विधायक चुने गए हैं। उनका उपाध्यक्ष चुना जाना हम सब के लिए गौरव की बात है। 

Web Title: Tribal leader Manoj Mandavi elected as Deputy Speaker of Chhattisgarh Legislative Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे