लाइव न्यूज़ :

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा यूपी की जेल में बंद कैदियों का ट्रायल, योगी सरकार जल्द प्रस्ताव कर सकती है मंजूर

By मेघना सचदेवा | Updated: March 9, 2023 17:40 IST

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के कई जेलों में ऐसे कैदी बड़ी संख्या में हैं जिन्हें तबादले या किसी और कारण से अदालत द्वारा पेशी के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। इन कैदियों की सुनवाई न हो पाने के चलते अदालत में कई केस लंबित हैं इसलिए विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनका ट्रायल चलाने की सिफारिश की है। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा मुख्य सचिव के समक्ष एक प्रस्ताव पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यूपी के कई जेलों में ऐसे कैदी बड़ी संख्या में हैं जिन्हें तबादले या किसी और कारण से अदालत द्वारा पेशी के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। प्रदेश की जेलों में 2,371 ऐसे कैदी हैं जिन्हें कोर्ट ने 3 साल से 7 साल की सजा सुनाई है।

लखनऊ: अदालत में लंबित पड़े मामलों के जल्द निपटारे के मकसद से योगी सरकार बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक प्रस्ताव कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जो बंदी एक साल से अधिक समय से अदालत में पेश नहीं हुए हैं उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हो पाएगी। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सकेगा ट्रायल

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के कई जेलों में ऐसे कैदी बड़ी संख्या में हैं जिन्हें तबादले या किसी और कारण से अदालत द्वारा पेशी के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। इन कैदियों की सुनवाई न हो पाने के चलते अदालत में कई केस लंबित हैं इसलिए विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनका ट्रायल चलाने की सिफारिश की है।

232 कैदी एक साल या इससे ज्यादा समय से कोर्ट में पेश नहीं हुए

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि विभाग की ओर से पेश आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की विभिन्न जेलों में कुल 232 ऐसे कैदी बंद हैं, जो एक साल या इससे ज्यादा समय से कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। इनमें अयोध्या जोन के 16, लखनऊ के 55, कानपुर के 8, वाराणसी के 10, प्रयागराज के 5, मेरठ के 41, गोरखपुर के 24, बरेली के 28 और आगरा जोन के 45 कैदी शामिल हैं।

3 माह से 7 वर्ष तक की सजा पाए  बंदियों की जमानत की सिफारिश

इन बंदियों को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने के कारण न्यायालय ने एक वर्ष से अधिक समय तक पेशी के लिए नहीं बुलाया है, जिससे इनके मामलों की सुनवाई बाधित हो रही है। ऐसे में सरकार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रायल की पहल पर इनके रुके हुए मामलों की सुनवाई दोबारा शुरू की जा सकती है जिससे अदालत के कई मामले निपट सकते हैं। वहीं कारागर प्रशासन एवं सुधार विभाग ने भी सिफारिश की है कि अदालत द्वारा 3 माह से 7 वर्ष तक की सजा पाए ऐसे बंदियों को थानों से जमानत दी जाए। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश की जेलों में 2,371 ऐसे कैदी हैं जिन्हें कोर्ट ने 3 साल से 7 साल की सजा सुनाई है।ऐसे कैदियों में सबसे ज्यादा मथुरा जेल में हैं जहां 395 कैदी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद जेल में 235 अलीगढ़ जेल में 213 और नैनी-प्रयागराज जेल में 160 कैदी हैं। जबकि मुजफ्फरनगर जेल में 107 को जमानत का इंतजार है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBJPउत्तर प्रदेशजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?