लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग शहर में पर्यटकों को ‘किराये पर बाइक’ देने की योजना बना रहा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटक जल्द ही ‘किराये की बाइक’ से दिल्ली दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग शहर में किराये पर बाइक देने की सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी करने की योजना को सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगे की चर्चा के लिए अगले हफ्ते परिवहन मंत्री के समक्ष मसौदा योजना की प्रस्तुति दिये जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया, ‘‘यह प्रस्तुति इस महीने की शुरूआत के लिए ही निर्धारित की गई थी लेकिन यह टाल दी गई थी। किराये पर बाइक सेवा के लिए मसौदा प्रस्ताव को राज्य परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी की जरूरत होगी। ’’

अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित योजना में उन आवेदकों को लाइसेंस प्रदान किया जा सकता है जिनके पास आवश्यक परमिट और बीमा कवर के साथ कम से कम पांच बाइक हों तथा वाहनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए मजबूत वित्तीय स्थिति हो। साथ ही, प्रतिष्ठान का कुशल प्रबंधन भी हो।

अधिकारियों ने बताया कि ये लाइसेंस पांच साल के लिए दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बाइक का समुचित रखरखाव नहीं करने और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने की स्थिति में लाइसेंसिंग प्राधिकरण के पास संचालक का लाइसेंस निलंबित करने की शक्ति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी