लाइव न्यूज़ :

ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना : समिति तोड़फोड़ सहित सभी पहलुओं की करेगी जांच

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:03 IST

Open in App

जबलपुर, तीन अप्रैल रेलवे की एक समिति ने इटारसी और छिवकी (प्रयागराज) के बीच विशेष यात्री ट्रेन के एक कोच के पटरी से उतरने के हालिया घटना की जांच शुरु कर दी है। घटनास्थल पर लोहे की छड़ का टुकड़ा मिलने के बाद जांच में तोड़फोड़ सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरिया ने शनिवार को बताया कि पांच सदस्यीय इस जांच समिति में रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल किये गये हैं। समिति ने शुक्रवार से अपनी जांच शुरु कर दी है।

बुधवार को मध्यप्रदेश में इटारसी-जबलपुर खंड के बोहानी रेलवे स्टेशन के पास रात पौने नौ बजे विशेष ट्रेन का इंजन के साथ लगा एसएलआर कोच पटरी से उतर गया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

जयपुरिया ने कहा, ‘‘ घटनास्थल पर रेलमार्ग पर लोहे की एक छड़ का टुकड़ा मिलने के बाद समिति विशेष ट्रेन के कोच के पटरी से उतरने की घटना की तोड़फोड़ सहित सभी अन्य पहलुओं की जांच करेगी।’’

उन्होंने बताया कि जांच दल का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा प्रबंधक अरविंद पाठक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विशेष ट्रेन का इंजन के साथ लगा एसएलआर कोच (01117) नरसिंहपुर जिले के बोहानी स्टेशन के पास बुधवार रात को पटरी से उतर गया था। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन जबलपुर-इटारसी रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन