Train Cancelled: 12 से 21 नवंबर तक..., कई ट्रेनें हो सकती है रद्द, चेक करें रूट; भारतीय रेलवे ने दी अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: November 12, 2025 14:08 IST2025-11-12T14:07:33+5:302025-11-12T14:08:46+5:30

Train Cancelled: शालीमार स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण, दक्षिण पूर्व रेलवे के कई रूटों पर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लेनी चाहिए।

Train Cancelled From November 12th to 21st many trains may be cancelled check routes Indian Railways provides update | Train Cancelled: 12 से 21 नवंबर तक..., कई ट्रेनें हो सकती है रद्द, चेक करें रूट; भारतीय रेलवे ने दी अपडेट

Train Cancelled: 12 से 21 नवंबर तक..., कई ट्रेनें हो सकती है रद्द, चेक करें रूट; भारतीय रेलवे ने दी अपडेट

Train Cancelled: भारतीय रेल से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। इसी तरह अगर आप नवंबर 2025 महीने में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो जरा रुकिए, दरअसल, रेलवे ने कुछ ट्रेनों को लेकर अपडेट दिया है। शालीमार स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग और ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से, इस रूट की कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है ताकि अन्य ट्रेनों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।

अगर आपने इन तारीखों के बीच यात्रा करने की योजना बनाई है या टिकट बुक कर लिया है, तो प्रस्थान से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जाँच लें। रेलवे ने सभी रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों की सूची जारी की है। 

क्यों हुई ट्रेनें रद्द

भारतीय रेलवे नियमित रूप से विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुधार और विकास कार्य करता है। रेलवे से मिली हालिया जानकारी के अनुसार, शालीमार स्टेशन यार्ड में 12 नवंबर से 21 नवंबर तक रीमॉडलिंग और ट्रैक सुधार का काम चल रहा है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए, कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने का आग्रह किया है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या 18030 शालीमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस 13 से 21 नवंबर तक रद्द है।

ट्रेन संख्या 22830 शालीमार - भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर को रद्द है।

ट्रेन संख्या 22829 भुज - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द है।

ट्रेन संख्या 15022 गोरखपुर - शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 और 17 नवंबर को रद्द है।

ट्रेन संख्या 15021 शालीमार - गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द है।

ट्रेन संख्या 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस 12 से 19 नवंबर तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालीमार समरसता एक्सप्रेस 12, 13 और 19 नवंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12152 शालीमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस 14, 15 और 21 नवंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर सिटी - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 20972 शालीमार - उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

ट्रेन संख्या 18049 शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 15 और 22 नवंबर को संतरागाछी से बादामपहाड़ तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 18050 बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 और 23 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 12101 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 18 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 12102 शालीमार-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 20 नवंबर को संतरागाछी से चलेगी।

ट्रेन नंबर 12905 पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 नवंबर को संतरागाछी से चलेगी।

Web Title: Train Cancelled From November 12th to 21st many trains may be cancelled check routes Indian Railways provides update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे