लाइव न्यूज़ :

TRAI की नई घोषणा से टेलीविजन दर्शकों की बल्ले-बल्ले, अब 130 रुपये में मिलेंगे 200 चैनल

By एएनआई | Updated: January 13, 2020 15:21 IST

टीआरएआई ने न्यू टैरिफ ऑडर( एनटीओ) में संशोधन कर दिया है। इस एनटीओ में बदलाव करने के बाद अब लोगों को टेलीविजन पर 130 रुपये में 200 चैनल्स मिलेंगे। जो पहले 130 रुपये में 100 चैनल दिए जा रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देTRAI ने फ्री टू एयर वाले केबल चैनल बुके को 100 से 200 चैनल का बुके कर दिया है। ट्राई ने 19 रुपये वाले चैनल को घटाकर 12 रुपये कर दिया है।

भारत के सभी टेलीविजन चैनल और प्रसारण को संभालने वाली टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने न्यू टैरिफ ऑडर (एनटीओ) में संशोधन कर दिया है। इस एनटीओ में बदलाव करने के बाद अब लोगों को टेलीविजन पर 130 रुपये में 200 चैनल्स मिलेंगे। जो पहले 130 रुपये में 100 चैनल दिए जा रहे थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरएआई के चेयरमैन  ने बताया 'पहले लोगों को टेलीविजन पर 130 रुपये में 100 चैनल दिए जा रहे थे और इसमें प्रसार भारती द्वारा प्रसारित होने वाले चैनल्स को भी शामिल किया गया था। अब आपको 130 रुपये में 200 चैनल्स दिए जाएंगे और साथ ही प्रसार भारती के चैनल्स को भी नहीं दिखाया जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा  'अला कार्टे (a-la-carte) बुके चैनल्स या किसी अकेले चैनल की कीमत डेढ़ गुना से ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकती है।'

टीआरएआई  चेयरमैन ने बताया कि इस बदलाव को करने से गलत कीमत या कम या ज्यादा वाले चैनल्स की कीमत को रोका जा सकता है। इसलिए हमने चैनल के बुके की कीमत को कम किया है जो पहले बुके में 19 रुपये का चैनल था उसे अब घटा कर 12 रुपये कर दिया गाया अब ये कीमत चैनल बुके में शामिल की जाएगी। 

उन्होंने कहा 'बहुत सारें ब्रॉडकास्टर अधिक कीमत वाले चैनल्स का गलत फायदा उठाते हैं। वही, कुछ चैनल्स की कीमत  5, 7, 8 है तो सीधा 8 के बाद 19 रुपये कीमत कर रखी है। बुके में किसी चैनल की कीमत 1 रुपये  है या 19 रुपये है। मतलब चैनल की कीमत आसमान छू रही है या एक दम कम कर रखी हैं। इसमें कुछ बीच में नहीं है। हालांकि एचडी और एसडी चैनल्स की कीमत भी अलग-अलग तय कर रखी हैं।'

उन्होंने कहा कि जो पहले 19 रुपये वाले चैनल्स थे अब उनकी कीमत घटा कर 12 रुपये कर दी गई है। पहले वाली कीमत ग्राहको के लिए उचित नहीं थी और साथ में ग्राहक की पसंद को भी खराब कर रखी थी।

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण