लाइव न्यूज़ :

आधार नंबर देकर ट्राई प्रमुख ने किया था चैलेंज, अब UIDAI दी नसीहत, कहा-आधार नंबर सार्वजनिक न करें लोग

By स्वाति सिंह | Updated: July 31, 2018 22:46 IST

यूआईडीएआई ने अपने बयान में लिखा कि वह सोशल मीडिया पर अपना आधार नंबर शेयर ना करें। 

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: भारतीय दूरसंचार नियामाक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख आरएस शर्मा ने ट्विटर पर आधार नंबर सार्वजनिक करने और उसके बाद हैकरों को चुनौती दी थी। इसके बाद मंगलवार को यूआईडीएआई ने अपने अधिकारिक ट्विट्टर हैंडल पर लोगों को नसीहत दी है। यूआईडीएआई ने अपने बयान में लिखा कि वह सोशल मीडिया पर अपना आधार नंबर शेयर ना करें। बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामाक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख आरएस शर्मा ने ट्विटर पर एक यूजर को सवाल का जवाब देते हुए 12 अंकों का अपना आधार नंबर शेयर किया था। ट्राई प्रमुख ने चैलेंज करते हुए लिखा था- 'मेरा आधार नंबर 7621 7768 2740  है। अब मैं चुनौती देता हूं कि कोई भी मेरे आंकड़े को लीक करके दिखाए, जिससे मुझे किसी भी किस्म का नुकसान पहुंचाया जा सके।'

उनके चैलेंज देने के कुछ देर बाद ही उनकी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई। फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ इलियट एंडरसन ने ट्राई प्रमुख की पर्सनल आंकड़े आधार नंबर के जरिए निकाल लिया और एक के बाद एक कई ट्वीट करके सारी जानाकारी सार्वजनिक दी। इलियट एंडरसन  ने इन आंकड़ों में ट्राई प्रमुख का एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ पर्सनल फोन नंबर के अलावा बाकी डिटेल भी निकाले थे। एंडरसन  ने जानकारी सार्वजनिक करते हुए लिखा- 'आधार नंबर सार्वजनिक करना कितना खतरनाक है, इसका अंदाज आपको लग गया होगा। यह बेहद असुरक्षित है। इसके जरिए लोग एड्रेस, फोन नंबर और डेट ऑफ बर्थ समेत बहुत कुछ जान सकते है। मैं यहीं रुकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार नंबर सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है।'

हालांकि बाद में आरएस शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस में आर्टिकल के द्वारा सफाई पेश की। उन्होंने लिखा 'मैंने अपना आधार नंबरइसलिए जारी किया क्योंकि मैं साबित करना चाहता था कि आधार सिस्टम सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आधार नंबर के खुलासे से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। बता दें कि आरएस शर्मा आधार की अनिवार्यता के सपोर्टर हैं। उनका मानना है कि विशिष्ट संख्या किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करता है तथा सरकार को इस तरह के डेटाबेस बनाने का अधिकार है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :यूआईडीएआईआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप