लाइव न्यूज़ :

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की यात्रा के मद्देनजर बेंगलुरु में जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 11:39 IST

 ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए पुलिस ने मोटर चालकों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज आज बेंगलुरु की यात्रा पर रहेंगे। पुलिस ने मोटर चालकों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है।आधा दर्जन से अधिक मार्गों पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

बेंगलुरुःबेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की आज यात्रा के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यहां के बल्लारी रोड, मेहकी सर्कल, कावेरी थिएटर जंक्शन, रमना महर्षि रोड, इन्फैंट्री रोड, क्यूबन रोड, हैल ओल्ड एयरपोर्ट रोड समेत व्हाइटफील्ड मेन रोड, रिंग रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध रहेगी। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए पुलिस ने मोटर चालकों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज शनिवार से दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं। आज वह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। शनिवार को ओलाफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के महत्व पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि वह इसके जल्द क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत तौर पर नजर रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापक स्तर की वार्ता के बाद शोल्ज ने कहा कि एफटीए के पूरे होने और निवेश सुरक्षा समझौतों से भारत-जर्मनी व्यापार को बड़ा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेता इस समझौते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “हम यूरोपीय संघ और भारत में व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। इसके लिए हम एफटीए पर मजबूती से बात करते हैं। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से जुड़ा रहूंगा।”

शोल्ज ने कहा कि भारत में लगभग 1,800 जर्मन कंपनियां कारोबार कर रही हैं और हजारों लोगों को नौकरियां दे रही हैं। उन्होंने कहा, “भारत के पास बहुत प्रतिभा है और हम उनके सहयोग से लाभ उठाना चाहते हैं। हम उस प्रतिभा को जर्मनी ले जाना चाहते हैं।”

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया