लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 918, अब तक 19 लोगों की हो चुकी है मौत

By अनुराग आनंद | Updated: March 28, 2020 19:05 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां इस बीमारी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 मामलों की बेहतर देखरेख के लिये एम्स में चौबीसों घंटे चालू रहने वाली राष्ट्रीय टेली-मेडिसीन सुविधा शुरू की।अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के जिन मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा दी गई, उनमें कोरोना वायरस संक्रमण में कमी देखी गई।

नई दिल्लीः देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार से दो मौत सहित 149 नये मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 918  हो गई। अभी तक 19 संक्रमितों की मौत हो गई है। यही नहीं 80 संक्रमितों को इलाज के बाद ठीक कर उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां इस बीमारी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं।

साथ ही राज्यों के साथ, संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कों का पता लगाने, सामुदायिक निगरानी और इस बीमारी की रोकथाम की रणनीति के कड़ाई से कार्यान्वयन के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में कोविड-19 के लिए अस्पतालों की स्थापना पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश भर में डॉक्टरों को कोविड-19 रोगियों की देखभाल के बारे में दिल्ली स्थित एम्स की मदद से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

संयुक्त सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 मामलों की बेहतर देखरेख के लिये एम्स में चौबीसों घंटे चालू रहने वाली राष्ट्रीय टेली-मेडिसीन सुविधा शुरू की। आईसीएमआर में महामारी एवं संचारी रोग विभाग (एपीडेमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डिजीजेज डिपार्टमेंट) के प्रमुख रमण आर अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के जिन मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा दी गई, उनमें कोरोना वायरस संक्रमण में कमी देखी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आपसी मेलजोल से दूर रहना और लॉकडाउन की अहम भूमिका हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो