लाइव न्यूज़ :

Corona: दिल्ली के 20 इलाकों को किया गया पूरी तरह सील, किसी को भी नहीं होगी इन एरिया में प्रवेश या बाहर निकलने की अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 21:05 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि 20 ऐसे इलाके हैं, जिनकों को सील किया गया है और वहां से लोगों का निकलना और किसी का वहां जाना मना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने 20 इलाकों की पहचान कर उन्हें सील करने का फैसला किया है।सदर एरिया में कुछ पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के बाद दिल्ली सरकार ने भी कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ा कदम उठाया है और दिल्ली के 20 इलाकों की पहचान कर उन्हें सील करने का फैसला किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि 20 हॉटस्पॉट को चिह्नित कर सील किया गया है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया, 'सदर एरिया में कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसलिए इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कुल 20 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं और सील किया गया है। इन क्षेत्रों से किसी को भी प्रवेश या बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

मनीष सिसोदिया ने बताया, 'बाहर जाने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है और नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मास्क पहनना को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'चेहरे के मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि किसी के भी घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे के मास्क अनिवार्य होंगे। क्लॉथ मास्क भी योग्य होगा।'

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 576 केस अब सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्ली सरकारमनीष सिसोदियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह