लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश, कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 15, 2019 23:44 IST

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा राज्य के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुयी।

Open in App

जयपुर, 15 अगस्त: राजस्थान के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा राज्य के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुयी।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़ के डग में 21 सेंटीमीटर, कोटा के दीगोद में 19 सेंटीमीटर, बूंदी के पाटन में 19 सेटीमीटर, टोंक के वनस्थली में 16 सेंटीमीटर, बूंदी के तालेडा में 16 सेंटीमीटर, बूंदी में 15 सेंटीमीटर, कोटा के मंडाना में 15 सेंटीमीटर, कोटा में 15 सेंटीमीटर, बूंदी के नैनवा में 15 सेंटीमीटर, कोटा के लाडपुरा में 14 सेंटीमीटर, बूंदी के इंद्रगढ में 13 सेंटीमीटर, टोंक के निवाई में 12 सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर के खंडार में 12 सेंटीमीटर, और अनेक स्थानों पर 11 सेंटीमीटर से 8 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह से शाम तक डबोक में हवाई अड्डे पर 33.6 मिलीमीटर, कोटा में 22.2 मिलीमीटर, जोधपुर में 13.4 मिलीमीटर, जयपुर में 8.8 मिलीमीटर, अजमेर में 5.6 मिलीमीटर, चूरू में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अजमेर, बांसवाडा, बांरा, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौडगढ, डूंगरपुर, झालावाड़,कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं अलवर, करौली, दौसा, धोलपुर, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर और पाली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

टॅग्स :राजस्थानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं