लाइव न्यूज़ :

शीर्ष पुलिस अधिकारी की मामूली लक्षण वाले धनी रोगियों से जरूरतमंदों के लिए बेड छोड़ने की अपील

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 अप्रैल कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तर की कमी के कारण मौत की खबरों के बीच महानगर के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने शुक्रवार को मामूली लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती ‘‘धनी लोगों’’ से जरूरतमंद रोगियों के लिए बिस्तर खाली करने की अपील की।

अपने ट्विटर हैंडल पर दिए संदेश में शीर्ष पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की कि इस अभूतपूर्व स्थिति में बिस्तर पर काबिज होने के लिए धन का इस्तेमाल नहीं करें।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं मामूली लक्षण के साथ अस्पतालों में भर्ती धनी लोगों से अपील करता हूं कि बेड खाली कर दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के संकट के समय संसाधनों की कमी है। यह अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय संकट है। आपके पास धन है। यह अच्छी बात है। लेकिन उस धन का इस्तेमाल बेड कब्जाने के लिए मत कीजिए।’’

उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों की जरूरतों को समझते हुए हैदराबाद और तेलंगाना को सुरक्षित स्थान बनाया जा सकता है।

उन्होंने नागपुर की घटना का जिक्र किया जिसमें 85 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक युवा रोगी के लिए बिस्तर खाली कर दिया और खुद अस्पताल से छुट्टी ले ली।

आयुक्त ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति की अंतत: मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता