लाइव न्यूज़ :

Top News: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की हलचल! आज चुनाव आयोग की बैठक, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 08:44 IST

निर्वाचन आयोग ने आज प्रदेश के सभी 22 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को एक उच्च स्तरीय बैठक के लिए बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर मध्यस्थता कार्यवाही पर सुनवाईजम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज! आज चुनाव आयोग की बैठक

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज अयोध्या में रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सौहार्दपूर्ण हल निकालने के लिए गठित समिति की मध्यस्थता कार्यवाही के 'परिणामों' पर सुनवाई करेगा। इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा कि मामले में सुनवाई की जाए या फिर मध्यस्थता प्रक्रिया जारी रखी जाए। मध्यस्थता समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला हैं। समझा जाता है कि कलीफुल्ला समिति ने बंद कमरे में हुई मध्यस्थता कार्यवाही के बारे में बृहस्पतिवार को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी। 

पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव से मिलेंगे भारतीय अधिकारी 

पाकिस्तान आज अपनी जेल में बंद कुलभूषण जाधव से भारतीय राजनयिकों की मुलाकात करा सकता है। पाकिस्‍तान ने कहा है कि वह शुक्रवार शाम को 3.30 बजे भारतीय अधिकारियों को जाधव से मुलाकात की अनुमति देगा। हालांकि , पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि भारतीय अधिकारियों और जाधव के बीच होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड करेगा। भारत अभी पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

कश्मीर में चुनाव आयोग की बैठक

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने आज प्रदेश के सभी 22 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को एक उच्च स्तरीय बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार करने वाले हैं। हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार इस बैठक का विधानसभा चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। सूत्र के अनुसार देश भर में चलाए जा रहे मतदाता सूचियों की विशेष समीक्षा (एसएसआर-2020) कार्यक्रम को राज्य में भी अमलीजामा पहनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस की कश्मीर मामलों पर नीति योजना समूह की बैठक आज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने घाटी के हालात पर चर्चा के लिये शुक्रवार को दिल्ली में कश्मीर मामलों पर नीति योजना समूह की बैठक बुलाई है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण नीति योजना समूह की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। प्रवक्ता ने कहा कि समूह सामाजिक-राजनीतिक परिदृष्यों और राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समूह के प्रमुख हैं। प्रवक्ता ने कहा कि समूह के हिस्सा जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के शीर्ष नेता बैठक में शिरकत करेंगे।

प्रो-कबड्डी लीग में आज दो अहम मुकाबले

प्रो-कबड्डी लीग में जहां एक ओर तेलुगू टाइटंस का मुकाबला यूपी योद्धा से होगा। वहीं, एक अन्य मुकाबले में यू मूंबा की टीम अपने घरेलू लेग के आखिरी मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स से भिड़ेगी। यू मुंबा और गुजरात फॉर्ज्यूनजायंट्स के बीच यह मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम शनिवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 8.30 बजे से खेला जाएगा। तेलुगू टाइटंस और यूपी योद्धा के बीच मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम शनिवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया