लाइव न्यूज़ :

Top News: जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक आज, हंगामेदार रहने की आशंका, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2020 07:38 IST

Top News: जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। गैर बीजेपी शासित राज्य इस बैठक में राजस्व में हुए नुकसान का मुद्दा उठा सकते हैं। आईपीएल के लिए यूएई पहुंची टीमें भी आज से अभ्यास शुरू कर देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी परिषद की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक, HAL में हिस्सेदारी बेचने के लिए खुलेगा ओएफएस आईपीएल के लिए यूएई में टीमों का अभ्यास आज से होगा शुरू, आज से 'किरण' हेल्पलाइन की भी शुरुआत

जीएसटी परिषद की आज बैठक

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 41वीं बैठक आज होने जा रही है। बैठक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होगी लेकिन इसके हंगामेदार रहने की आशंका है। गैर बीजेपी शासित राज्य जीएसटी लागू होने के कारण राजस्व में हुए नुकसान को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। बुधवार को ही विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने डिजिटल बैठक की थी। जीएसटी कानून के तहत राज्यों को माल एवं सेवा कर के क्रियान्वयन से राजस्व में होने वाले किसी भी कमी को पहले पांच साल तक पूरा करने की गारंटी दी गयी है। जीएसटी एक जुलाई, 2017 से लागू हुआ। 

HAL में सरकार बेच रही है हिस्सेदारी

कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में सरकार अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 15 फीसदी हिस्सा बेचेगी। ये ओएफएस 27-28 अगस्त तक खुला रहेगा। ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 1001 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके जरिए 5 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 

अमेरिका: रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन का आखिरी दिन

अमेरिका में आज रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन का आखिरी दिन है। इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपना भाषण देंगे। साथ ही वे आधिकारिक तौर से रिपब्लिकन पार्टी की ओर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन जाएंगे। उनका सामना इस बार जो बाइडेन से है। बाइडन को हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार चुना गया।

आईपीएल के लिए अभ्यास आज से शुरू

आईपीएल के लिए यूएई पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स टीमों का क्वारंटाइन पीरियड आज पूरा हो जाएगा। तीनों टीमों के खिलाड़ियों की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी आ जाएगी। इसके बाद टीमें आज शाम से अभ्यास शुरू कर देंगी। खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग करेंगे। आरसीबी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग करेंगे।

'किरण' हेल्पलाइन की शुरुआत

केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत आज 'किरण' फ्री हेल्पलाइन नंबर को लॉन्च करेंगे। इस हेल्पलाइन के जरिए उन्हें मदद मिलेगी जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश है। मेंटल हेल्थ से परेशान शख्स 1800-599-0019 पर कॉल कर सकता है। यह हेल्पलाइन 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा।

टॅग्स :जीएसटीनरेंद्र मोदीआईपीएल 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत