लाइव न्यूज़ :

Top News: पश्चिम बंगाल के लिए पीएम मोदी आज दुर्गा पूजा पर देंगे 'शुभेच्छा संदेश', इन बड़ी खबरें पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2020 07:07 IST

Top News: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के लोगों को दूर्गा पूजा की शुरुआत के मौके पर संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच आखिरी डिबेट, 3 नवंबर को है वोटिंगएमजे अकबर बनाम प्रिया रमानी मानहानि केस में आ सकता है आज अहम फैसला

पीएम नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल के लिए संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के लोगों को दूर्गा पूजा की शुरुआत के मौके पर संबोधित करेंगे। वे एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे, जिसके सीधे प्रसारण के लिए बीजेपी ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को ‘‘पूजोर शुभेच्छा’’ (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री संदेश देंगे। बंगाल में षष्ठी से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन के बीच आखिरी डिबेट

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच दूसरी और अंतिम बहस होगी। ये बहस टेनेसी के नैशविले में बेलमोंट विश्वविद्यालय में होने वाली है। अंतिम बहस के लिएनए नियमों की घोषणा की गई है। इनके तहत प्रतिद्वंद्वी वक्ताओं के माइक्रोफोन दो मिनट के लिए बंद कर दिए जाएंगे ताकि अपना पक्ष रखने जा रहा उम्मीदवार अपनी बात की शुरुआत निर्बाध तरीके से कर सके।

एमजे अकबर बनाम प्रिया रमानी मानहानि केस में फैसला

दिल्ली की एक अदालत आज पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अहम फैसला सुना सकती है। कोर्ट ये आदेश सुनाएगी कि आपराधिक मानहानि की शिकायत अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की अदालत से किसी अन्य न्यायाधीश के पास स्थानांतरित किया जाए या नहीं। बता दें कि अकबर ने मार्च 2018 में रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। रमानी ने ‘‘मी टू’’ आंदोलन के बीच 2018 में अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। अकबर ने 17 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

IPL: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। ये इस सीजन का 40वां मैच होगा और दुबई में खेला जाएगा। राजस्थान टीम के 10 मैचों में अभी 8 अंक हैं। वहीं सनराइजर्स ने 9 मैच खेले हैं और उसके 6 अंक हैं। दोनों टीमों के सामने अंतिम 4 में पहुंचने की चुनौती है।

देश में घट रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 76 लाख के पार हो गए हैं। इसमें 64 प्रतिशत एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल से हैं। इनमें भी 50 फीसदी महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हैं। अच्छी बात ये है कि एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। एक्टिव मामलों की संख्या साढ़े सात लाख से कम हो चुकी है। पिछले करीब डेढ़ महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं