लाइव न्यूज़ :

TOP News: J-K से आर्टिकल 370 पर जवाब देने के लिए केंद्र को 4 हफ्ते का समय , SC-ST एक्ट पर अपने फैसले पर सुनवाई को तैयार SC

By भाषा | Updated: October 1, 2019 16:06 IST

Open in App

मंगलवार दोपहर तीन बजे तक भाषा की अलग अलग फाइलों से जारी महत्वपूर्ण समाचार इस प्रकार हैं-

1- न्यायालय लीड अजा-अजजा नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अनुसूचित जाति और जनजाति (उत्पीड़न से संरक्षण) कानून के तहत गिरफ्तारी के प्रावधानों को हल्का करने संबंधी शीर्ष अदालत के 20 मार्च, 2018 के फैसले में दिये गये निर्देश मंगलवार को वापस ले लिये।

2- उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के केन्द्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 14 नवंबर से सुनवाई की जायेगी।

3 - उप्र चिन्मयानंद लखनऊ, यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद सोमवार रात संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी मिलने के बाद आंख में दर्द की शिकायत लेकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी :केजीएमयू: पहुंच गए।

4 - भाजपा लीड महाराष्ट्र सूची नयी दिल्ली, भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी।

5 - गोवा वाहन कर पणजी, गोवा सरकार ने वाहन उद्योग को राहत के लिए नए वाहनों की खरीद पर पथकर में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। वाहन उद्योग को प्रोत्साहन के लिए पथकर में ‘छूट’ तीन महीने तक लागू रहेगी। राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

6-  कश्मीर लीड गोलाबारी जम्मू, पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में अग्रिम चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बनाकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

7-जयशंकर भारत लीड पाकिस्तान वॉशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की तुलना पाकिस्तान के साथ किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा केवल वे लोग कर रहे हैं, जिनके दिमाग पर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की बात हावी है।

8- जयशंकर लीड कश्मीर वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की हर गुंजाइश को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा है कि भारत का रुख दशकों से स्पष्ट रहा है और इस मामले पर कोई भी बातचीत द्विपक्षीय ही होगी।

9-एचडीआईएल पीएमसी नयी दिल्ली, संकट में फंसी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक समेत अन्य बैंकों को 'पर्याप्त सुरक्षा' गारंटी देकर कर्ज लिया गया है और यह कारोबार की एक सामान्य प्रक्रिया है। कंपनी ने कहा कि जमाकर्ताओं की हितों की रक्षा के लिए वह बैंकों के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

10-खेल आईपीएल नीलामी नयी दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी।

11-खेल भारत लीड संभावना विशाखापत्तनम, सीमित ओवरों के क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा बुधवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे तीन टेस्ट की श्रृंखला के पहले मैच में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे लेकिन ऋषभ पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप