लाइव न्यूज़ :

Top News: हिसार बालगृह से 16 बाल कैदी फरार, आईपीएल में हैदराबाद के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा, पढ़ें बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2020 06:23 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईटी रुड़की में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक निशंक जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबालगृह के अधिकारियों पर हमलाकर 16 बाल कैदी फरार15 अक्टूबर से 7000 लोग कर सकेंगे वैष्णो देवी के दर्शन

हिसार: बालगृह के अधिकारियों पर हमलाकर 16 बाल कैदी फरार

हरियाणा के हिसार में बाल सुधार गृह के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद 17 बाल बंदी भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सोमवार की शाम को हुई। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।भागे बंदियों में से आठ बाल बंदी हत्या के आरोप, जबकि अन्य चोरी और लूटपाट के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, झज्जर और हिसार जिलों के है। प्रवक्ता ने बताया कि इनका पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

निशंक मंगलवार को आईआईटी रुड़की में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईटी रुड़की में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक निशंक जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे एवं शिक्षा सचिव अमित खरे भी उपस्थित रहेंगे। निशंक ने कहा, ‘‘हमारे देश में शिक्षा का एक समृद्ध इतिहास रहा है और तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के साथ विश्व इतिहास में अग्रणी रहा है। आज आईआईटी रुड़की और एमएनआईटी जैसे संस्थान शिक्षण की गुणवत्ता को नया आयाम दे रहे हैं।’’ इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दोनों संस्थानों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। 

आईपीएल में हैदराबाद के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) उतरेगी, तो उसकी नजरें अपनी खोई फॉर्म को दोबारा हासिल करने पर होंगी। तीन बार की विजेता सीएसके पिछले सात मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। आइपीएल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि चेन्नई खेली और प्लेऑफ में न पहुंची हो। उसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हर बार टीम को शीर्ष-4 में ले जाते हैं, लेकिन इस बार यह काफी मुश्किल या यू कहें असंभव सा लग रहा है।

इस बार नहीं होगा दिल्ली की रामलीलाओं पर मंचन

दिल्ली में इस बार कोरोना के कारण रामलीलाओं पर ग्रहण लग गया है। धार्मिक आयोजनों को लेकर दिल्ली सरकार की मंजूरी तो मिल गई है लेकिन दिल्ली में होने वाली बड़ी-बड़ी रामलीलाओं के आयोजक इस बार मंचन नहीं कर पा रहे हैं। वजह है समय। कोरोना को लेकर आई नई गाइडलाइंस के मुताबिक 31 अक्टूबर तक धार्मिक आयोजनों को मंजूरी मिली है। रामलीला का मंचन हो या दुर्गा पंडाल सभी लगाए जा सकते हैं, लेकिन आयोजकों का कहना है कि इतने कम समय में ना तो मंच की तैयारी हो पाएगी और ना ही इसके लिए चंदा इकट्ठा हो पाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए