लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: राज्यसभा संसद ने दी एसपीजी कानून में संशोधन को मंजूरी, SC ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध को जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: December 3, 2019 18:52 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत को निवेश का और अधिक आकर्षक स्थान बनाने के लिए नीतियों-कार्यक्रमों में आगे और भी सुधार करने को तैयार है। वैश्विक कंपनियों को निवेश के आमंत्रित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्दे नासा को भारतीय इंजीनियर की मदद से मिला चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मलबा रास संसद ने दी एसपीजी कानून में संशोधन को मंजूरी

मंगलवार को शाम छह बजे तक भाषा से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

- मोदी जमशेदपुर लीड विपक्ष भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस, झामुमो ने मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सौदा किया : मोदी जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने स्वार्थ के लिए, भ्रष्टाचार के लिए झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सौदा कर दिया और राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का यह आलम था कि 15 वर्षों में दस मुख्यमंत्री बदले गये।

- सीतारमण लीड सुधार सरकार और सुधारों के लिये तैयार: सीतारमण नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत को निवेश का और अधिक आकर्षक स्थान बनाने के लिए नीतियों-कार्यक्रमों में आगे और भी सुधार करने को तैयार है। वैश्विक कंपनियों को निवेश के आमंत्रित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

-डीसीडब्ल्यू दूसरीलीड भूख हड़ताल बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग के साथ भूख हड़ताल पर बैठीं डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ और दुष्कर्म के मामलों के दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा की मांग को लेकर मंगलवार को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

- नासा लीड चंद्रयान नासा को भारतीय इंजीनियर की मदद से मिला चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मलबा वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को चंद्रमा पर भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिला है, और एजेंसी ने इसका श्रेय चेन्नई के मैकेनिकल इंजीनियर को दिया, जिन्होंने इसे खोजने में मदद की।

- लीड एसपीजी रास संसद ने दी एसपीजी कानून में संशोधन को मंजूरी, पूर्व प्रधानमंत्री पांच साल तक ही रहेंगे इसके दायरे में नयी दिल्ली, संसद ने एसपीजी कानून में संशोधन करने वाले एक विधेयक को मंगलवार को स्वीकृति दे दी जिसके तहत प्रधानमंत्री तथा पद छोड़ने के पांच साल बाद तक पूर्व प्रधानमंत्री को यह विशिष्ट सुरक्षा घेरा प्रदान किया जाएगा।

-न्यायालय जमानत न्यायालय ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध को जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कथित सदस्य को जमानत देने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है। इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेन्सी ने दलील दी थी कि आरोपी को जमानत पर रिहा करने से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

-रक्षा दूसरीलीड नौसेना प्रमुख नौसेना के वार्षिक बजट आवंटन में कटौती पर नौसेना प्रमुख ने जताई चिंता नयी दिल्ली: चीन द्वारा आक्रामक तरीके से नौसेना का विस्तार किये जाने की पृष्ठभूमि में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को अपने बल के लिये ज्यादा बजटीय आवंटन की आवाज उठाते हुए रक्षा आवंटन में नौसेना की हिस्सेदारी 2012-13 के 18 फीसद से घटकर 2018-19 में 13 फीसद रह जाने पर चिंता जताई।

-न्यायालय लीड अयोध्या धवन अयोध्या मामला: मुस्लिम पक्षकारों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता राजीव धवन ने कहा-उन्हें हटाया गया नयी दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता डा राजीव धवन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अस्वस्थ होने जैसे ‘मूर्खतापूर्ण’ आधार पर राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद प्रकरण से हटा दिया गया है। डा. धवन ने उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण में मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पैरवी की थी। आयकर कांग्रेस लीड नोटिस हवाला जांच : आयकर विभाग ने 170 करोड़ रुपये लेने पर कांग्रेस को नोटिस भेजा नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक कंपनी से 170 करोड़ रुपये की निधि कथित तौर पर लेने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए एक नोटिस भेजा है।

-जम्मू कश्मीर लीड गोलाबारी पाक ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलाबारी की, एक महिला की मौत, आठ घायल जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर मंगलवार को गोलाबारी की जिसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये।

-खेल सैग फुटबाल महिला सैग फुटबाल : भारतीय महिला टीम की मालदीव पर आसान जीत पोखरा: बाला देवी के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला फुटबाल टीम ने मंगलवार को यहां मालदीव को 5-0 से करारी शिकस्त देकर दक्षिण एशियाई खेल (सैग) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। 

 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: टेस्ट हार का बदला?, वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा, 9 विकेट से कूटा

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत