लाइव न्यूज़ :

Top evening news- भारत एक हिंदू राष्ट्र, राजनाथ सिंह ने राफेल पर लिखा ओम, शस्त्र पूजा की, मेरीकोम क्वार्टरफाइनल में

By भाषा | Updated: October 8, 2019 18:39 IST

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सर्दियों से पहले आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए नियंत्रण रेखा के पास 20 आतंकी प्रशिक्षण शिविर और 20 आतंकी अड्डे (लॉन्च पैड) को सक्रिय किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने ओबीसी आयोग का गठन किया जो पिछले 70 साल में कोई सरकार नहीं कर पाई।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों से मुलाकात की।

मंगलवार शाम छह बजे तक भाषा की अलग अलग फाइलों जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि संघ अपने इस नजरिये पर अडिग है कि “भारत एक हिंदू राष्ट्र” है और हिंदू अगर चाहते हैं कि दुनिया उनकी बात सुने तो उन्हें एकजुट होने की जरूरत है।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सर्दियों से पहले आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए नियंत्रण रेखा के पास 20 आतंकी प्रशिक्षण शिविर और 20 आतंकी अड्डे (लॉन्च पैड) को सक्रिय किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कनाडाई मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को ब्रह्मांड का विकास और ‘‘कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान’’ को समझने में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि वंचित और पिछड़े वर्ग के मुद्दों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग का गठन किया जो पिछले 70 साल में कोई सरकार नहीं कर पाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों से मुलाकात की तथा दोनों देशों के रक्षा एवं रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

पाकिस्तान के बालाकोट में हुए हवाई हमले की रणनीतिक प्रासंगिकता आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों को दंडित करने के लिए राजनीतिक नेतृत्व के संकल्प को दर्शाती है और सरकार के आतंकवादी हमलों से निपटने के तरीके में यह एक प्रमुख बदलाव रहा है। भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने मंगलवार को कहा।

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) से दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 25,000 जमीन मालिकों को झटका लगा है। प्राधिकरण ने जमीन मालिकों से 1,287 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने को कहा है। भूखंड मालिकों को यह राशि 2013 से सालाना 11 प्रतिशत ब्याज के साथ देने को कहा गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सी-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए केजरीवाल को राजनीतिक म‍ंजूरी देने से मना कर दिया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के विरुद्ध अनपेक्षित रूप से आवाज उठाने और उनके विरुद्ध आरोप लगाने वाली वरिष्ठ आयकर अधिकारी अल्का त्यागी को पदोन्नत कर विशेष सचिव स्तर का पद दिया गया है।

छह बार की चैम्पियन एम सी मेरीकोम (51 किग्रा) ने मंगलवार को अंतिम 16 चरण में मिली जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव ने मंगलवार को यहां कारेन खाचानोव और आंद्रे रूबलेव की रूसी जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत हासिल कर शंघाई मास्टर्स युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 

टॅग्स :राफेल सौदामोदी सरकारफ़्रांसराजनाथ सिंहइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है