लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News 1 August: उन्नाव गैंगरेप मामले में BJP ने MLA कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला, दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल, पढ़ें अबतक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: August 1, 2019 15:06 IST

फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को मुलाकात की। पढ़ें दोपहर तक की बड़ी खबरें

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री जुलाई महीने में 33.50 प्रतिशत गिरकर 1,09,264 इकाइयों पर आ गयीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को 28 सितंबर को संबोधित करेंगे।

गुरुवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं...

- उच्चतम न्यायालय उन्नाव जिले में एक किशोरी से बलात्कार के संबंध में दर्ज पांच मामलों को जांच के लिए सीबीआई को सौंपने और उनकी सुनवाई उत्तर प्रदेश की किसी अन्य अदालत को स्थानांतरित करने के संबंध में दोपहर दो बजे आदेश पारित करेगा।- उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सेंगर को भाजपा ने बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।- फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को मुलाकात की।-  दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस मामले में गिरफ्तारी से मिली अंतरिम छूट नौ अगस्त तक बढ़ा दी।- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) विधेयक के विरोध में रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने और आपात विभाग समेत सभी सेवाएं रोक दिए जाने के कारण यहां एम्स और आरएमएल समेत कई सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बृहस्पतिवार को बाधित हो गईं।- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना होगा।

बिजनेस की बड़ी खबरें- 

- यात्री कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री जुलाई महीने में 33.50 प्रतिशत गिरकर 1,09,264 इकाइयों पर आ गयी।-  काम के नये ऑर्डरों तथा उत्पादन मजबूत होने से जुलाई महीने में देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार देखने को मिला। इससे रोजगार के मोर्चे पर भी सुधार हुआ। एक मासिक समीक्षा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

विदेश की बड़ी खबरें

-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को 28 सितंबर को संबोधित करेंगे।- पाकिस्तान में मारे गए अलकायदा के सरगना ओसामा बिन-लादेन का बेटा हमजा भी मारा गया है।- पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक ‘‘भारतीय जासूस’’ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसुप्रीम कोर्टबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील