लाइव न्यूज़ :

Top Afetrnon News: ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, JNU में हमला विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत, PM ने मांगे बजट पर सुझाव

By भाषा | Updated: January 8, 2020 15:21 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने बुधवार को कहा कि जेएनयू में हमला विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत और पुलिस की निष्क्रियता के बिना संभव नहीं हो सकता था।

Open in App

ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं। तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए हैं। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने देश के तनाव को कम करने की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का स्वागत करेंगे।

पुलिस की निष्क्रियता के बिना जेएनयू में हमला संभव नहीं: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने बुधवार को कहा कि जेएनयू में हमला विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत और पुलिस की निष्क्रियता के बिना संभव नहीं हो सकता था।पीएम ने बजट के बारे में सुझाव मांगेः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी वित्त वर्ष के लिये संसद में पेश किये जाने वाले केन्द्रीय बजट के लिए आम लोगों से विचार और सुझावों को आमंत्रित किया है।श्रमिक संगठनों की हड़ताल: केंद्र सरकार की ‘‘जन-विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ बुधवार को आहूत एक दिन की हड़ताल के समर्थन में मजदूर संगठनों के साथ ही वामपंथी दलों और कांग्रेस समर्थकों के प्रदर्शनों के चलते पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ। कई स्थानों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं।दूरसंचार एजीआर मामला: दूरसंचार कंपनियों ने याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग की नयी दिल्ली, वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल समेत प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने समायोजित सकल आय (एजीआर) मामले में शीर्ष अदालत के फैसले में कुछ निर्देशों की समीक्षा के लिए दायर अपनी याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई की बुधवार को मांग की।टी20 टीम में हैरान करने वाला खिलाड़ी हो सकता है शामिलः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टी20 विश्व कप में ‘सरप्राइज पैकेज’ हो सकते हैं।प्रणीत मलेशिया मास्टर्स से बाहरः विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत बुधवार को यहां पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)ईरानइराकनरेंद्र मोदीबिज़नेसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?