लाइव न्यूज़ :

Top 5 News: योगा डे पर लाखों लोग कर रहे हैं योग, आज इंग्लैंड से भिड़ेगी श्रीलंकाई टीम

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2019 08:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में 25 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में 40 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के बृहस्पतिवार को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 27वें मुकाबले में श्रीलंकाई टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

योगा डेः लाखों लोग कर रहे योगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में 25 हजार लोगों के साथ योग कर रहे हैं। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद हैं। यह कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'मैं पूरी दुनिया के लोगों को इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुभकामना देता हूं। मैं आप सबसे योग करने और इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी शामिल करने की गुजारिश करता हूं।'

कुल्लू बस हादसाः सीएम करेंगे दौरा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के बृहस्पतिवार को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई। बस कुल्लू से गड़ गुशानी जा रही थी। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आज घटनास्थल का दौरा करेंगे। वहीं घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

आज श्रीलंकाई टीम के सामने इंग्लैंड

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 27वें मुकाबले में श्रीलंकाई टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पांच मैचों में चार अंक के साथ श्रीलंका की टीम तालिका में छठे स्थान पर है और सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उसे अगले चारों मुकाबले जीतने होंगे। विश्व कप ट्रॉफी 1996 में जीतने वाली टीम अपने शुरुआती मुकाबले में हार गई, जबकि उसके दो मैच बारिश के कारण धुल गए। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों में चार जीत से तालिका में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार को छोड़ दें तो टीम को रोकना काफी मुश्किल लग रहा है।

कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोषियों को दण्डित करने के बृहस्पतिवार को कड़े निर्देश दिए। योगी ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में वर्तमान राज्य सरकार की नीति कतई सहन नहीं करने की है। उन्होंने पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आम जन के साथ सहयोग, मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि आम जन में सुरक्षा के एहसास के आधार पर तय किया जाना चाहिए। 

अमेरिका के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को दी बधाई

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और दोनों देशों की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की ट्रंप प्रशासन की दृढ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। पच्चीस से 27 जून तक भारत के दौरे पर आ रहे पोम्पियो ने जयशंकर से बात करके उन्हें विदेश मंत्री पर नियुक्ति मिलने की बधाई दी।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसआईसीसी वर्ल्ड कपहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो