लाइव न्यूज़ :

Top News: पीएम मोदी का आज जन्मदिन, इजरायल में आम चुनाव, इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2019 08:25 IST

Top News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर वह अपनी मां से मिलने जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज अमेरिका रवाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: प्रधानमंत्री मोदी का आज 69वां जन्मदिनमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार शुरू करेंगे आज से कैंपेन

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भारत के राजनीतिक नेताओं और विदेश नीति के विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल 17 सितंबर को अमेरिका का दौरा करेगा जिसमें कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और जयवीर शेरगिल, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हैं। प्रधानमंत्री 21 सितंबर को अमेरिका के लिये रवाना होंगे और 27 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का आज 69वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज इस मौके पर नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम जाएंगे। यहां से वह 'नमामि नर्मदे महोत्सव' की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर मां का भी आशीर्वाद लेने जाएंगे।

महाराष्ट्र: शरद पवार शुरू करेंगे चुनावी कैंपेन

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार आज से पूरे राज्य का दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राकांपा के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पवार अपनी यात्रा के पहले चरण में दस जिलों--सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, लातूर, हिंगोली, परभणी, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर और सतारा में जायेंगे। यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की गई जबकि राकांपा के कई प्रमुख नेता सत्ताधारी बीजेपी और शिव सेना में जा चुके हैं। 

इजरायल में आज आम चुनाव

इजरायल में आम चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। पिछले 160 दिनों के भीतर यह दूसरी बार मतदान होगा। पिछले चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की उम्मीदें उस समय टूट गई थी, जब सभी के लिए सेना में नौकरी को अनिवार्य बनाने की मांग करते हुए उनके सहयोगी दल एविग्डोर लिबरमैन ने उन्हें समर्थन देने से इनकार किया था। नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज हैं जो पूर्व सेना प्रमुख हैं। वह ब्लू एंड वाइट पार्टी के नेता हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाइजराइलमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह