लाइव न्यूज़ :

Top News 11th January: सीएए का नोटिफिकेशन जारी, आग का गोला बनी बस, पीएम मोदी का बंगाल दौरा समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 08:00 IST

Top News 11th January: जानिए 11 जनवरी को वो बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App

सीएए का नोटिफिकेशन जारी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 आज से पूरे देश में लागू हो चुका है। इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। देशभर में सीएए के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। आज भी CAA के खिलाफ असम में आज AASU की टॉर्च लाइट रैली होगी। इसके अलावा त्रिपुरा में भी रैली निकाली जाएगी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद नागरिकता कानून पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

कन्नौज में आग का गोला बनी बस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार (10 जनवरी) को एक ट्रक और एक बस की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए और धू-धूकर जल उठे। इस हादसे में 20 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है। आईजी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल है। डीएनए के बाद ही पता लग पाएगा कि कौन किसका शव है।

एक मंच पर दिख सकते हैं मोदी-ममता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को यहां एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे।’’ मोदी 11 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी।

जेएनयू हिंसा में शामिल थे एबीवीपी के भी सदस्य

आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य पांच जनवरी को जेएनयू के छात्रों पर हमला करने वाले नकाबपोश समूह में शामिल थे। यह दावा एक समाचार चैनल ने एक स्टिंग करके किया है। जेएनयू में हुए उक्त हमले में 35 लोग घायल हुए थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 9 लोगों को चिन्हित किया था जिसमें अधिकांश वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हुए लोग थे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जीती सीरीज

केएल राहुल और शिखर धवन से मिली शानदार शुरुआत और फिर आक्रामक गेंदबाजी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को श्रीलंका को 78 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती।

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 14 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रही है जिसके बाद दूसरा मैच राजकोट में 17 जनवरी को और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीममता बनर्जीकन्नौज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण