लाइव न्यूज़ :

तोगड़िया ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना टिक-टिक करते ‘टाइम बम’ से की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2023 19:09 IST

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, ‘‘बढ़ती जनसंख्या और जनसंख्या असंतुलन एक टाइम बम है और जब यह फटेगा तो यह शहरों और गांवों में गृह युद्ध की ओर ले जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतोगड़िया ने कहा- बढ़ती जनसंख्या और जनसंख्या असंतुलन एक टाइम बम हैउन्होंने आगे कहा, जब यह फटेगा तो यह शहरों और गांवों में गृह युद्ध की ओर ले जाएगाहिन्दू नेता ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की

रायपुर:विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को भारत की बढ़ती आबादी की तुलना टिक-टिक करते ‘टाइम बम’ से की और इसके विस्फोट तथा विपरीत प्रभाव को रोकने के लिए एक कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता के लिए एक कानून लाएंगे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया राज्य के महासमुंद जिले के बसना इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। 

जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर तोगड़िया ने कहा, ‘‘बढ़ती जनसंख्या और जनसंख्या असंतुलन एक टाइम बम है और जब यह फटेगा तो यह शहरों और गांवों में गृह युद्ध की ओर ले जायेगा। इसलिए इन हालात से बचने के लिए एक जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है।’’ 

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है और हम इसे एक हिंदू राजनीति राज्य के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक हिंदू बहुल देश है और हम इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि हिंदू देश में कहीं भी असुरक्षित महसूस करे।’’ 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियावीएचपीविश्व हिंदू परिषदनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?