आज का इतिहास: 19 मार्च को ही भारत और बांग्लादेश ने मैत्री संधि के जरिए नये युग में किया प्रवेश, अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार PM बने

By भाषा | Published: March 19, 2020 02:19 PM2020-03-19T14:19:15+5:302020-03-19T14:58:03+5:30

1990 में आज ही के दिन विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।   

Today's History: India and Bangladesh entered a new era on March 19 through the Treaty of Friendship | आज का इतिहास: 19 मार्च को ही भारत और बांग्लादेश ने मैत्री संधि के जरिए नये युग में किया प्रवेश, अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार PM बने

अटल बिहारी वाजपेयी

Highlights1982 : प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन। 1998 : अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

नयी दिल्ली: भारत बांग्लादेश शिखर वार्ता के अंत में 19 मार्च, 1972 को भारत-बांग्ला मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुये और संसार के सबसे पुराने देशों में शुमार भारत का सबसे नए देश बांग्लादेश के साथ आपसी सहयोग का एक नया युग प्रारंभ हुआ। शांति और सहयोग की आधारशिला पर हुई मैत्री संधि में जिन साझे मूल्यों का उल्लेख किया गया, उनमें उपनिवेशवाद की आलोचना और गुटनिरपेक्षता जैसी बातें शामिल थीं। दोनों देशों ने एक-दूसरे से यह वादा भी किया कि वे कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देंगे। देश दुनिया के इतिहास में 19 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।

1571: स्पेनी सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।

1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।

1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।

1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1972 : भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1982 : प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।

1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन ।

1998 : अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन।  

Web Title: Today's History: India and Bangladesh entered a new era on March 19 through the Treaty of Friendship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे