लाइव न्यूज़ :

Today Top News: SC/ST संशोधन एक्ट के खिलाफ याचिका और शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

By स्वाति सिंह | Updated: February 10, 2020 08:07 IST

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करेगा। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी सहित कई लोगों की तरफ से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देSC/ST संशोधन एक्ट के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसलाशाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर SC में आज सुनवाई 

SC/ST संशोधन एक्ट के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी,एसटी) (अत्याचार रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2018 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा। इस कानून के जरिए एसटी,एसटी के खिलाफ अत्याचार के आरोपितों के लिए अग्रिम जमानत के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है। जस्टिस अरुण मिश्र, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस रविंद्र भट की पीठ फैसला सुनाएगी। पिछले साल अक्टूबर में पीठ ने इस कानून में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों को बरकरार रखने के संकेत दिए थे। केंद्र सरकार ने संशोधनों के जरिए आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी और अग्रिम जमानत के प्रावधान को फिर से बहाल कर दिया था।

शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर SC में आज सुनवाई 

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करेगा। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी सहित कई लोगों की तरफ से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने का फैसला किया है। याचिका में शाहीन बाग के बंद पड़े रास्‍ते को खुलवाने की मांग की गई है। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे मसले में हिंसा को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज या हाईकोर्ट के किसी मौजूदा जज द्वारा निगरानी की जाए।

महिलाओं के धार्मिक अधिकारों पर संविधान बेंच आज सुनाएगी फैसला

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह विभिन्न धर्म स्थलों पर महिलाओं के खिलाफ धार्मिक भेदभावों पर कानूनी सवाल तैयार करेगा, जिनका निर्णय नौ न्यायाधीशों की पीठ करेगी। सबरीमला मामले की सुनवाई के दौरान धार्मिक स्थानों पर भेदभाव के अन्य बड़े मामले भी उठाए गए थे। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि चूंकि मामले में विभिन्न पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संविधान पीठ द्वारा चर्चा किए जाने वाले बड़े मुद्दों को तय करने के लिए आमराय पर नहीं पहुंच पाए हैं, इसलिए उन्हें यह (न्यायालय) बृहस्पतिवार तक तय करेगा। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि यह पक्षकारों को सुनवाई के लिए समय सीमा के बारे में सूचना देगी और अगले सप्ताह कार्यवाही शुरू करेगी। पीठ ने कहा कि यह पिछले साल 14 नवंबर के संबद्ध आदेश पर आगे बढ़ेगी, जिसे पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 3:2 के बहुमत से दिया था और जिसमें कहा गया था कि बड़ी पीठ को धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े विषयों में ठोस एवं पूर्ण न्याय करने की न्यायिक नीति तलाशनी होगी। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा आज

वाराणसी में अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए हो रही तैयारियों का जायजा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे। पीएम मोदी 16 फरवरी को यहां मुख्य रूप से तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम मोदी जंगमबाड़ी मठ में चल रहे वीरशैव महाकुंभ में भाग लेने के साथ ही गंगा उस पार पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय और उनकी 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे। जहां ओडीओपी योजना के तहत हस्तकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी