लाइव न्यूज़ :

दिनभर की बड़ी खबरें: रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरापों का कांग्रेस ने दिया जवाब, चीन ने लगाई अमेरिका को फटकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 25, 2018 19:02 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को ‘गाली-गलौज’ करने की बजाय इस ‘घोटाले’ पर देश को जवाब देना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितम्बर:  देश-विदेश भर की 25 सितंबर की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। राफेल डील को लेकर रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को ‘गाली-गलौज’ करने की बजाय इस ‘घोटाले’ पर देश को जवाब देना चाहिए। वहीं, चीन ने मंगलवार को कहा कि उसके लिए अमेरिका से ऐसे हालत में व्यापार पर बातचीत करना असंभव है जबकि वह उसके खिलाफ ऊंचे शुल्क लगाए जा रहा है। चीन ने अमेरिका की इस तरह की व्यापार कार्रवाई की तुलना ‘‘ दूसरे के गले पर छुरी रखने’’ से की है।  उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक फैसले में कहा कि चुनाव लड़ने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार को अपना आपराधिक रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग के समक्ष घोषित करना होगा।

1- आपराधिक रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग को पेश करें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक फैसले में कहा कि चुनाव लड़ने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार को अपना आपराधिक रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग के समक्ष घोषित करना होगा। साथ ही न्यायालय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राजनीति का अपराधीकरण चिंता का विषय है।2- कांग्रेस का राफेल डील को लेकर निशाना राफेल डील को लेकर रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को ‘गाली-गलौज’ करने की बजाय इस ‘घोटाले’ पर देश को जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यूपी अमेठी में कहा कि पीएम मोदी अब देखते जाए, जल्द ही वह धोखेबाज घोषित हो जाएंगे। 

3- ट्रेड वार पर चीन ने कही ये बात

चीन ने मंगलवार को कहा कि उसके लिए अमेरिका से ऐसे हालत में व्यापार पर बातचीत करना असंभव है जबकि वह उसके खिलाफ ऊंचे शुल्क लगाए जा रहा है। चीन ने अमेरिका की इस तरह की व्यापार कार्रवाई की तुलना ‘‘ दूसरे के गले पर छुरी रखने’’ से की है। चीन का यह बयान अमेरिका में आयातित 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी माल पर 10 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाने की कार्रवाई के एक दिन बाद आया है।

4-  खेल जगत की खबर

- कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को 51 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से जीती। 

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

5- सीलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा

 उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध इमारतों की सीलिंग पर उसके निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एवं पार्टी सांसद मनोज तिवारी से नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि सांसद होने से उन्हें कानून अपने हाथ में लेने की आजादी नहीं मिल जाती।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टचुनाव आयोगचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण