लाइव न्यूज़ :

भारत ने ईरानी हवाई क्षेत्र से उड़ान रोकी, हर घर में एक टीवी सेट होगा, भाटपारा इलाके में 144 लागू

By भाषा | Updated: June 22, 2019 18:49 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय वायुसेना के लिये वर्ष 2009 में लगभग 2895 करोड़ रुपयों की लागत से 75 पिलैटस बेसिक ट्रेनर विमान खरीदे जाने से संबंधित सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवादास्पद हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में एक बार फिर दो विरोधी पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है जहां धारा 144 लगी है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्‍णव शनिवार को भगवा पार्टी में शामिल हो गए।

शनिवार शाम छह बजे तक विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं। भारत ने शनिवार को कहा कि वह पाकिस्तान से आशा करता है कि वह एफएटीएफ कार्य योजना को सितंबर तक प्रभावी तरीके से लागू करेगा और उसकी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद तथा आतंकी वित्त पोषण संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस, सत्यापन योग्य और अपरिवर्तनीय कदम उठाएगा।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय वायुसेना के लिये वर्ष 2009 में लगभग 2895 करोड़ रुपयों की लागत से 75 पिलैटस बेसिक ट्रेनर विमान खरीदे जाने से संबंधित सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवादास्पद हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, भारत के विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को कहा कि भारतीय एयरलाइनों ने ‘‘ईरानी हवाई क्षेत्र के प्रभावित हिस्से’’ से बचने और उड़ान मार्ग को उपयुक्त ढंग से पुन:निर्धारित करने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में एक बार फिर दो विरोधी पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है जहां धारा 144 लगी है।

ओडिशा में राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्‍णव शनिवार को भगवा पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी को सत्तारूढ़ बीजद की ओर से समर्थन दिए जाने के पीछे एक ‘सौदा’ होने का इशारा किया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि भारत जल्दी ही दुनिया में सबसे बड़ा देश बन जाएगा जहां हर घर में एक टीवी सेट होगा।

ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी है कि इस्लामिक गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों को गहरा नुकसान पहुंचेगा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

न्यूयॉर्क में रहने वाली एक लेखिका और स्तंभकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि राष्ट्रपति ने आरोपों से इंकार करते हुए इन्हें फर्जी खबर बताया है ।

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इस्पात उद्योग की अहम भूमिका पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि इस्पात विनिर्माण इकाइयों को प्रभावी तरीके से ग्राहकों की सभी जरूरतों को समझना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठित केन्द्र की नयी सरकार के पहले बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय में शनिवार को परंपरागत हलवा रस्म के साथ वित्त वर्ष 2019-20 के बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू हो गया है।

भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 35वीं पुरुष एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप जीतकर क्यू खेलों में अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया।

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल दौर में स्थान सुनिश्चित किया।

टॅग्स :सीबीआईप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी