लाइव न्यूज़ :

Today's Top 5 News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सियाचीन दौरे समेत आज इन पांच बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 3, 2019 08:01 IST

Today's Top 5 News Updates: 3 जून 2019 को देश-विदेश की वो पांच बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचीन दौर पर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में आज मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई होनी है।

आज का दिन खबरों के लिहाज से बेहद रोचक रहने वाला है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचीन दौर पर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई होनी है। गर्मी की तपिश में झुलस रहा है पुरा उत्तर भारत। इसके अलावा क्रिकेट विश्वकप में रविवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हम आपके लिए लेकर आए हैं 'Today's Top 5 News'। जानिए 2 जून 2019 की वो पांच बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर...

#1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला दौरा

रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को अपने पहले दौरे के लिए सियाचिन ग्‍लेशियर जाएंगे। यह उनकी पहली रक्षा बेस यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान सेना अध्यक्ष विपिन रावत भी उनके साथ रहेंगे। सियाचिन पहुंचकर राजनाथ सिंह अपने अफसरों के साथ पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद जवानों से मुलाकात करेंगे। सियाचिन में रक्षा मंत्री जवानों की जरूरतों की जानकारी लेंगे।

#2. मुजफ्फरपुर मामले की सुनवाई

आज सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आश्रय गृह में 11 बच्चियों की कथित हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो से 2 हफ्ते में जांच पूरी करने को कहा था।

#3. सीरिया में बड़ा फिदायीन हमला

सीरिया के अजाज शहर में रविवार शाम विस्फोटक से भरी कार में हुए धमाके में चार बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, 28 जख्मी हुए हैं। मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। इस खबर पर भी हमारी नजर बनी रहेगी।

#4. ICC क्रिकेट विश्व कप

साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच लंदन में विश्व कप-2019 का पांचवां मुकाबला 2 जून को खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने 21 रन से जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 309 रन ही बना सका। सोमवार 3 जून को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

#5. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। रविवार को राजस्थान का चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा यहां तापनाम 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में इस साल हीटवेव की वजह से अबतक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 2 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप