लाइव न्यूज़ :

Today's Top 5 News: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार समेत आज देश और दुनिया की इन पांच खबरों पर रहेगी नजर 

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 2, 2019 08:34 IST

Today's Top 5 News Updates: 2 जून 2019 को देश-विदेश की वो पांच बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद का रविवार (2 जून) को विस्तार होने जा रहा है।आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होना है।

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद का रविवार (2 जून) को विस्तार होने जा रहा है। आईसीसी विश्वकप में धुआंधार मुकाबलों का दौर जारी है। मोदी सरकार के नए मंत्रियों ने कार्यभाल संभाल लिया है। गौरतलब है कि आज का दिन खबरों के लिहाज से बेहद रोचक रहने वाला है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं 'Today's Top 5 News'. जानिए 2 जून 2019 की वो पांच बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर...

#1. नीतीश का मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद का आज विस्तार होने जा रहा है। इसी सिलसिले में सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल लालजी टंडन से शनिवार को मुलाकात की। रविवार सुबह 11.30 बजे  राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के अनुसार जेडीयू से अशोक चौधरी, नीरज कुमार और संजय झा (तीनों एमएलसी) का नाम तय माना जा रहा है। विधायक रंजू गीता का भी नाम इस लिस्ट में माना जा रहा है। बीजेपी के खाते से किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। इस खबर पर हमारी नजर बने रहेगी।

#2. जय श्री राम पर विवाद

लोकसभा चुनाव के नतीजों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को जोरदार झटका लगा। इसके बाद ममता का एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह जय श्रीराम का उद्घोष करने वालों के खिलाफ भड़कती हुई नजर आ रही हैं। ममता के जख्मों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब नमक छिड़कने की तैयारी कर रही है। दरअसल, बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है।

#3. UPSC CSE prelims exam 2019

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रारंभिक परीक्षा 2 जून 2019 को देशभर के 72 शहरो में आयोजित की जा रही है। सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख ग्रेजुएट कैंडीडेट्स रजिस्ट्रेशन कराते हैं।

#4. ICC Cricket World Cup

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होना है। दक्षिण अफ्रीका टूर्नमेंट में पहला मैच हार चुकी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में सात विकेट से हरा दिया।

#5. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान के गंगानगर में तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहां 49.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। देश में इस साल हीटवेव की वजह से अबतक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 3 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारआईसीसी वर्ल्ड कपसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल