लाइव न्यूज़ :

UP: आज भी कई जिलों के स्कूल-उच्‍च शिक्षण संस्‍थान रहेंगे बन्द, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आदेश जारी

By भाषा | Updated: October 11, 2022 07:14 IST

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को लखनऊ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आज भी कई जिलों के स्कूल-उच्‍च शिक्षण संस्‍थान बन्द रहेंगे। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी किया है।इससे पहले सोमवार को भी कई इलाके के स्कूल-उच्‍च शिक्षण संस्‍थान और बन्द थे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने का फैसला किया है। 

प्रशासन की ओर से क्या आदेश दिया गया

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि लखनऊ जनपद के समस्त क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा 11 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की जारी चेतावनी के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बोर्ड के सरकारी और निजी विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। 

उन्‍होंने कहा कि यह आदेश छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए लागू होगा। उन्‍होंने उच्च शिक्षा विभाग के एक शासनादेश के हवाले से कहा कि उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में भी मंगलवार को अवकाश लागू किया गया है। 

आज भी बन्द रहेंगे स्कूल

उच्‍च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा और समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को भेजे गये आदेश में कहा है कि प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए उच्च शिक्षण संस्‍थानों में 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 

आज भी हो सकती है भारी बारिश

इस पर बोलते हुए मनोज कुमार ने कहा कि इस अवधि में मौसम विभाग ने भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है, इसे देखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। उन्‍होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा जारी ऐसे आदेश उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों पर भी प्रभावी होंगे। 

इन जगहों के स्कूल सोमवार को थे बन्द

गौरतलब है कि रविवार को लखनऊ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। यह आदेश सभी शिक्षा मंडलों के 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के लिए था, जहां अधिकांश जिलों में सोमवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था, वहीं अलीगढ़ में 12 अक्टूबर तक स्कूल बंद करने तक का आदेश है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशSchool Educationchildमानसूननॉएडाकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप