लाइव न्यूज़ :

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी कोलकाता में कर सकते हैं मंच साझा: तृणमूल कांग्रेस सूत्र

By भाषा | Updated: January 11, 2020 06:18 IST

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को यहां एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोदी 11 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को यहां एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे।’’

मोदी 11 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी।

केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे।

इस बीच, मोदी-ममता की संभावित मुलाकात पर विपक्षी माकपा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस का ‘दोहरा मापदंड’ उजागर हो गया है।

हालांकि पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि संघीय ढांचे में यह उम्मीद की जाती है कि कोई भी मुख्यमंत्री उस सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव