लाइव न्यूज़ :

Today in History April 15: 1980 में 6 गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण?, 124 देशों के साथ जीएटीटी पर हस्ताक्षर, जानिए इतिहास में क्या-क्या हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 18:31 IST

Today in History April 15: 1994 में इसी दिन भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्दे1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।2021: ‘गगनयान’ मिशन में सहयोग के लिए भारत-फ्रांस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।2023: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल।

Today in History April 15: इतिहास के पन्नों में 15 अप्रैल की तारीख बेहद खास है। भारत में 1980 में इसी तारीख को छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। 1994 में इसी दिन भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।

देश दुनिया के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई के लिए भेजा था।

1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1980: छह गैर-सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे।

1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।

1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।

2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।

2021: ‘गगनयान’ मिशन में सहयोग के लिए भारत-फ्रांस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2023: मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल।

टॅग्स :BankHistory
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?