लाइव न्यूज़ :

उदयनिधि स्टालिन को हिंदू संत की धमकी की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार पर तमिलनाडु पुलिस ने दर्ज की FIR, मचा बवाल

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2023 11:38 IST

पीयूष राय ने संत परमहंस आचार्य का वीडियो साझा किया जिसमें संत को तलवार का उपयोग करके प्रतीकात्मक सिर काटते हुए देखा जा सकता है। साथ ही साधु को डीएमके नेता का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए भी देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु पुलिस ने यूपी के पत्रकार पीयूष राय के खिलाफ हेड स्पीच का मामला दर्ज किया है।पीयूष राय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें संत परमहंस आचार्य उदयनिधि स्टालिन का प्रतिकात्म सिर काट रहे हैं।

अयोध्या: तमिलनाडु पुलिस ने सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी पर तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को इनाम देने की अयोध्या के संत परमहंस आचार्य की घोषणा की रिपोर्टिंग करने के लिए एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की रिपोर्टिंग करने पर पत्रकार पीयूष राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पत्रकार के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की कार्रवाई की पूरे इंटरनेट पर आलोचना हो रही है।

पीयूष राय ने संत परमहंस आचार्य का वीडियो साझा किया जिसमें संत को तलवार का उपयोग करके प्रतीकात्मक सिर काटते हुए देखा जा सकता है। साथ ही साधु को डीएमके नेता का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए भी देखा जा सकता है।

पीयूष राय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किया और कहा, "यूपी के अयोध्या में, संत परमहंस आचार्य ने तलवार का उपयोग करके एक प्रतीकात्मक "सिर काटने" का आयोजन किया और "सनातन धर्म" पर टिप्पणी के लिए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन का पोस्टर जलाया। आचार्य ने भी स्टालिन के सिर पर करीब 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है।

पीयूष राय के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने हेट स्पीच का मामला दर्ज किया है। पत्रकार के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर नेटिजन्स सरकार की आलोचना कर रहे हैं। वे पत्रकार के समर्थन में उतर रहे हैं। 

उनका कहना है कि महज रिपोर्टिंग के लिए पीयूष राय पर केस क्यों दर्ज किया गया है? वे तमिलनाडु सरकार की तुलना उत्तर प्रदेश सरकार से भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह उत्तर प्रदेश सरकार से किस प्रकार अलग है जब वह केवल अपना काम करने के लिए पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज करती है?

टॅग्स :अयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया